Home Featured दहेज के लिए नव विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाला, एफआईआर दर्ज।
September 27, 2022

दहेज के लिए नव विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाला, एफआईआर दर्ज।

दरभंगा: बाइक व फ्रिज दहेज में नहीं मिलने के कारण एक नव विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है।

स्थानीय थाना क्षेत्र के भपुरा गांव में हुई इस घटना के संबंध में सिंहवाड़ा थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। नवविवाहिता सिमरी थाना के हरपुर हनुमान नगर निवासी दुख्खा साह की पुत्री चांदनी कुमारी ने अपने पति रंजन उर्फ पप्पू साह, सास पुनीता देवी, ससुर राम अशीष साह, भैंसुर अशोक साह, जेठानी रिंकी देवी व ज्योति कुमारी को आरोपित किया है। उसने पुलिस को बताया है कि एक वर्ष पूर्व हिन्दू रीति रिवाज के साथ भपुरा के मिलिक टोला में शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग एक राय होकर दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल, फ्रीज व एक लाख नकद की मांग करने लगे मांग पूरी नहीं होने पर प्रताड़ित करना एवं जानलेवा हमला शुरू हो गया। एफआईआर में उसने बताया है कि गर्भवती होने के बाद जबरन बच्चा नुकसान कराना चाहते हैं।

Advertisement

को नामजद लोगों ने मारपीट की। कपड़ा जेवर छीन कर घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मामले का अनुसंधान शुरू किया गया है।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…