Home Featured सरकारी स्तर पर धान की खरीद शुरू, प्रथम दिन चार पैक्सों में 6 किसानों से हुई 121 क्विंटल की खरीद।
November 1, 2022

सरकारी स्तर पर धान की खरीद शुरू, प्रथम दिन चार पैक्सों में 6 किसानों से हुई 121 क्विंटल की खरीद।

दरभंगा: सरकार ने व्यापार मंडल एवं पैक्सों के माध्यम से किसानों से धान की खरीद शुरू कर दी है। दरभंगा जिला केलिए इस साल 35 हजार एमटी यानी तीन लाख 50 हजार क्विंटल धान की खरीदारी का लक्ष्य रखा गया है। इसी तहत जिले में सरकारी स्तर पर धान की खरीद शुरू हो गयी है। मंगलवार को प्रथम दिन चार पैक्सों में छह किसानों ने 121 क्विंटल धान की बिक्री की। ये चारों पैक्स जाले प्रखंड की जाले पूर्वी व राढ़ी उत्तरी पंचायत, सिंहवाड़ा प्रखंड की निस्ता पंचायत तथा बेनीपुर प्रखंड की जरिसो पंचायत में अवस्थित हैं। 

दरअसल, इसबार धान खरीद के लिए जिले में कुल 284 पैक्सों का चयन किया गया है। चयनित पैक्सों को एक लॉट धान खरीदने के लिए कैश क्रेडिट कर दिया गया है। अभी तक 15 पैक्सों ने किसानों से सरकारी दर पर धान खरीदने के लिए बैंक से एग्रीमेंट कराया है। जिले में कुल 12224 किसानों ने सरकारी दर पर धान बेचने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। इनमें 3981 रैयत और 8243 गैर रैयत किसान शामिल हैं। इसमें 11896 किसानों ने पैक्स और 328 किसानों ने व्यापार मंडल में अपना धान बेचने के लिए ऑनलाईन आवेदन किया है। अभी तक चावल तैयार करने के लिए सिर्फ एक राइस मिल नन्द गोपाल ने एसएफसी से एग्रीमेंट कराया है। पिछले साल 35 हजार मीट्रिक टन धान खरीदारी का लक्ष्य रखा गया था जिसे विभाग ने पूरा कर लिया।

Advertisement

बताते चलें कि सरकार ने इस वर्ष सामन्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1940 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। जबकि ग्रेड-ए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1960 रुपये प्रति क्विंटल रखा है। यह भी छूट दी गई है कि किसान धान अधिप्रप्ति के समय अपनी पसंद के किसी भी पैक्स या व्यापार मंडल में धान बेच सकते हैं।

Share

Check Also

दरभंगा में ही बनेगा बिहार का दूसरा एम्स : मुख्यमंत्री।

दरभंगा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पोखरभिंडा में एनडीए के भाजपा प्रत्याशी डॉ. गो…