Home Featured ग्यारहवें अहिल्या गौतम महोत्सव की तैयारियां पूरी, कोरोना के कारण दो वर्षों तक नहीं हुआ था आयोजन।
November 1, 2022

ग्यारहवें अहिल्या गौतम महोत्सव की तैयारियां पूरी, कोरोना के कारण दो वर्षों तक नहीं हुआ था आयोजन।

दरभंगा: दो वर्षों तक कोरोना के कारण स्थगित रहने के बाद इस बार अहिल्या गौतम महोत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारी पूरी हो गयी है। बीते वर्ष 2019 में दसवीं महोत्सव हो जाने के पश्चात दो वर्षों तक कोरोना को लेकर यह महोत्सव स्थगित रहा था। एक बार फिर से महोत्सव की शुरुआत हो जाने से क्षेत्र वासियों में काफी खुशी देखी जा रही है।

तीन दिवसीय ग्यारहवां अहिल्या गौतम महोत्सव बुधवार से शुरू हो रहा है। इसको लेकर क्षेत्र के ऐतिहासिक, पौराणिक एवं धार्मिक स्थल अहिल्यास्थान में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। महोत्सव की शुरुआत बुधवार की सुबह अहल्या गहवर में अक्षय नवमी पूजन से होगी। उसके उपरांत अहल्या मंदिर परिसर से गौतम आश्रम कुंड तक के लिए कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा बाजे गाजे के साथ निकाली जाएगी, जो गौतम आश्रम सप्त कुंड से पवित्र जल धारण कर वापस अहिल्यास्थान पहुंच कर कलश के जल को अहिल्या हद में मिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।

Advertisement

कार्यक्रम के संबंध में जानकारी अहिल्यास्थान धार्मिक न्यास समिति के अध्यक्ष बालेश्वर ठाकुर ने बताया कि अपराह्न चार बजे कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन आगंतुक मुख्य अतिथि करेंगे। संध्या साढ़े पांच बजे प्रज्ञा ठाकुर का सांस्कृतिक कार्यक्रम आधे घंटे के लिए चलेगा। उसके उपरांत गायक सुरेंद्र नारायण यादव व गायिका सुलेखा कुमारी की प्रस्तुति होगी।

वहीं दूसरे दिन गुरुवार को दिन के दो बजे से चार बजे तक स्थानीय बजरंग म्यूजिकल ग्रुप एवं स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति होगी। अपराह्न चार बजे मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन एवं अतिथि उदगार पेश किया जाएगा। उसके बाद पुन बजरंग म्यूजिकल ग्रुप एवं कलाकारों की प्रस्तुति होगी। उसके बाद शिवेश मिश्रा की प्रस्तुति दस बजे रात तक होगी। महोत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को अपराह्न दो बजे से चार बजे तक बजरंग म्यूजिकल ग्रुप एवं कलाकारों की प्रस्तुति के बाद मुख्य अतिथि के द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन एवं अतिथि उदगार पेश किया जाएगा। फिर शाम पांच बजे से छह बजे तक निशिता झा के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा।

सबसे अंत में संध्या छह बजे से रात्रि के दस बजे तक गायिका प्रिया मल्लिक के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा।

Share

Check Also

तीन दिनों से लापता युवक की सड़क किनारे मिली लाश, एक आरोपी गिरफ्तार।

दरभंगा: बहादुरपुर थाने की इंदिरा कॉलोनी से लापता बबलू का शव तीन दिन बाद रविवार की सुबह असग…