Home Featured जदयू प्रखंड अध्यक्ष के घर से हुई स्कोर्पियो की चोरी।
November 1, 2022

जदयू प्रखंड अध्यक्ष के घर से हुई स्कोर्पियो की चोरी।

दरभंगा: जिले में इन दिनों चोरी की घटनाएं चरम पर है। चोर भी बिना भेदभाव किए अपना कार्य कर रहे हैं। आमजन हो या खुद पुलिसकर्मी, प्रशासनिक पदाधिकारी हों या खुद जज साहब, चोर बिना भेदभाव किये सभी को समान रूप से निशाना बना रहे हैं। ऐसे में भला राजनेता के साथ चोर भेदभाव क्यों करते! शायद इसी का ख्याल रखते हुए चोरों ने सत्ताधारी दल के राजनेता को ही निशाना बनाकर अपने भेदभाव रहित कार्य पद्धति का एक और उदाहरण प्रस्तुत किया है।

Advertisement

दरअसल, इसबार जिले के सोनकी ओपी क्षेत्र के सोनकी बाजार के निकट रहने वाले जदयू सदर प्रखंड अध्यक्ष घनश्याम कुमार राय के घर को चोरो ने निशाना बनाया है। उनके घर से उनके बड़े भाई की स्काॅर्पियो की चोरी होने की बात सामने आयी है। उनकी उजले रंग की स्कोर्पियो जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर बीआर07 पीए-7586 है, बीती रात दरवाजा से चोरी हो गई।

घनश्याम कुमार राय ने बताया कि इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

Share

Check Also

तीन दिनों से लापता युवक की सड़क किनारे मिली लाश, एक आरोपी गिरफ्तार।

दरभंगा: बहादुरपुर थाने की इंदिरा कॉलोनी से लापता बबलू का शव तीन दिन बाद रविवार की सुबह असग…