Home Featured रबी महाअभियान – 2022 के तहत किया गया रबी महोत्सव का आयोजन।
November 3, 2022

रबी महाअभियान – 2022 के तहत किया गया रबी महोत्सव का आयोजन।

दरभंगा: गुरुवार को जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड मुख्यालय अवस्थित किसान भवन में प्रखंड स्तरीय रबी महाअभियान – 2022 के तहत रबी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह जाले के स्थानीय विधायक जीवेश कुमार ने अन्य उपस्थित अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए जीवेश कुमार ने कहा कि जलवायु अनुकूल खेती करने से उत्पादन बढ़ेगा। किसानों की आय बढ़ेगी तो समाज एवं राष्ट्र का तेजी से विकास होगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि किसान भगवान के रूप हैं इनके मेहनत से ही संसार पल रहा है। वैज्ञानिक ढंग से खेती एवं जैविक उर्वरक के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने किसानों से आग्रह किया। जाले कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिकों से सुझाव लेने की बात उन्होंने किसानों को कही।

अनुमंडल कृषि अधिकारी हरिमोहन मिश्र ने समुचित खाद एवं बीज के प्रयोग के संबंध में किसानों को जानकारी दी। आत्मा के उप परियोजना निदेशक कुमारी अंबा ने सरकार की ओर से किसानों को मिलने वाले लाभ के संबंध में बताया। सीओ चौधरी बसंत कुमार सिंह ने किसानों की समस्याएं एवं उनके निदान के संबंध में कई सुझाव दिए। बीएओ उपेंद्र कुमार की देखरेख में आयोजित सभा को राहुल कुमार, दिलीप कुमार, कुमार वैद्यनाथन सहित कई कृषि सलाहकारों ने संबोधित किया।

Share

Check Also

तीन दिनों से लापता युवक की सड़क किनारे मिली लाश, एक आरोपी गिरफ्तार।

दरभंगा: बहादुरपुर थाने की इंदिरा कॉलोनी से लापता बबलू का शव तीन दिन बाद रविवार की सुबह असग…