Home Featured दरभंगा माइंडफेस्ट के प्रथम दिन 130 विद्यालयों के दो हजार से अधिक बच्चों ने लिया भाग।
November 3, 2022

दरभंगा माइंडफेस्ट के प्रथम दिन 130 विद्यालयों के दो हजार से अधिक बच्चों ने लिया भाग।

दरभंगा: लहेरियासराय के पोलो मैदान अवस्थित नवनिर्मित दरभंगा ऑडिटोरियम में आयोजित दो दिवसीय रुद्र सावित्री दरभंगा माइंडफेस्ट के पहले दिन गुरुवार को लगभग 130 विद्यालयों से दो हजार से भी अधिक छात्र-छात्राओं ने शिरकत की। कार्यक्रम में शिरकत करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी व बेल्ट्रॉन के मैनेजिंग डायरेक्टर संतोष कुमार मल्ल ने कहा कि इस तरह के आयोजन आवश्यक प्लेटफॉर्म प्रदान करते हैं।

Advertisement

कार्यक्रम सचिव विशाल गौरव ने बताया कि पहले दिन नौ अलग-अलग प्रतियोगिताओं का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। दरभंगा जिले के सभी प्रखंडों ने इस उत्सव में प्रतिनिधित्व किया। स्पेलिंग बी, क्रिएटिव राइटिंग, क्रॉसवर्ड जनरल क्विज, इंडिया क्विज व मेंटल एबिलिटी टेस्ट के सफल संचालन में अमरनाथ सिंह, निखिल गौरव, राघवेंद्र कुमार, पंकज श्रीवास्तव, मनोज दोकानिया, सुरभि गौरव, राजेश बोहरा, सुगंधा चौधरी एवं ओम अग्रवाल की सक्रिय भूमिका रही। मंच का संचालन अन्विता एवं सुनीता सिंह ने किया।

कार्यक्रम स्थल प्रबंधन की ज़िम्मेदारी अनिल सिंह, जितेंद्र सिंह, मनमोहन सरावगी एवं पप्पू सिंह के हाथों में थी। चार नवंबर को होने वाले समापन समारोह में बिहार के विकास आयुक्त डॉ. विवेक कुमार सिंह सहित कई गणमान्य राजनीतिक एवं प्रशासनिक पदाधिकारी शामिल होंगे।

Advertisement

इसके साथ ही बिहार के जल संसाधन सह सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग कणमंत्री संजय कुमार झा शुक्रवार को रुद्र सावित्री माइंड फेस्ट क्विज कांटेस्ट में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसमें वो दिन के दो बजे शामिल होंगे और कांटेस्ट में विजेता बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण करेंगे।

Share

Check Also

धर्म के आधार पर किसी भी कीमत पर मुसलमानों को नहीं मिलेगा आरक्षण : मोदी

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दरभंगा राज परिसर के इंद्र भवन मैदान में चुनावी सभा को…