Home Featured शोभायात्रा एवं विभूतियों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुआ मिथिला विभूति पर्व।
November 6, 2022

शोभायात्रा एवं विभूतियों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुआ मिथिला विभूति पर्व।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: तीन दिवसीय मिथिला विभूति पर्व के स्वर्ण जयंती समारोह का शुभारंभ रविवार की सुबह हुआ। सबसे पहले विद्यापति चौक स्थित महाकवि कोकिल विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद मिथिला के पारंपरिक परिधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मिथिला की गौरवशाली परंपरा व संस्कृति पर आधारित झांकी के साथ कलश लेकर चलने वाली 108 महिलाओं की कतार आकर्षण का केंद्र बनी रही।

Advertisement

यह शोभायात्रा विद्यापति चौक से आकाशवाणी रोड होते हुए मथिला विश्वविद्यालय परिसर, संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर, केंद्रीय पुस्तकालय होते हुए श्यामा मंदिर पहुंची। इस क्रम में मार्ग में पड़ने वाली मिथिला विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। शोभायात्रा में मिथिलाक्षर साक्षरता अभियानी भी शामिल थे। शाम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के आधार पर चयनित लोगों को मिथिला विभूति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद विद्यापति संगीत पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।

Share

Check Also

भीषण गर्मी को देखते हुए मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा की गई प्याऊ की व्यवस्था।

दरभंगा: भीषण गर्मी के साथ चिलचिलाती एवं धूप वाली गर्म हवाओं का असर सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाक…