Home Featured तीन वर्ष पूर्व दिनदहाड़े हुए डकैती कांड के मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
November 6, 2022

तीन वर्ष पूर्व दिनदहाड़े हुए डकैती कांड के मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज बाजार के स्वर्ण व्यवसाई संजय लोहिया के घर लूट कांड में शामिल मुख्य आरोपी चंदन कुमार को पुलिस ने वैशाली जिला से गिरफ्तार कर लिया है। लूट कांड के बाद से ही मुख्य आरोपी चंदन कुमार फरार चल रहा था। 10 जुलाई 2019 को लहेरियासराय के स्वर्ण व्यवसाई संजय लोहिया के घर सुबह 7 बजे के करीब 6-7 लुटेरे घर में घुसकर करोड़ों रुपए का सोना चांदी लूट कर फरार हो गये थे।

साथ ही लुटेरों ने संजय लोहिया की पत्नी और बेटी को रिवाल्वर की बट से मारकर घायल भी कर दिया था। चंदन की गिरफ्तारी से पहले इस लूटकांड के पांच आरोपी पकड़े जा चुके थे। शनिवार को वैशाली जिला के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के बाजार से दिलीप चौधरी के पुत्र चंदन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने इस लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

Advertisement

इस मामले में अब भी एक आरोपी फरार चल रहा है। थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि चंदन से पूछताछ में उसने अपनी भूमिका स्वीकार की है और उसका एक अन्य साथी, जो फरार चल रहा है, उसके बारे में जानकारी भी दी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ज्ञात हो कि 10 जुलाई 2019 की सुबह 7 बजे के करीब सभी लुटेरे पीठ पर स्कूल बैग लटकाकर संजय लोहिया के घर में घुस गये थे और घर में रखे सभी जेवरात और नकद राशि लूट कर फरार हो गए थे।

विरोध करने पर संजय लोहिया की पत्नी प्रेमा लोहिया एवं बेटी अनन्या लोहिया को रिवाल्वर की बट मारकर घायल कर दिया था। संजय लोहिया सोने चांदी का व्यवसाय करने के साथ साथ जेवरात बंधक रख कर क़र्ज़ देने का कारोबार करते हैं। की लूट वारदात के समय उनके पास कई लोगों के जेवरात बंधक रखे हुए थे। घटना की सूचना पाकर तत्कालीन एसएसपी बाबूराम ने मौके पर पहुंचकर तहकीकात की थी और अपराधियों की धरपकड़ के लिए कई तरह के निर्देश दिए थे।

Share

Check Also

भीषण गर्मी को देखते हुए मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा की गई प्याऊ की व्यवस्था।

दरभंगा: भीषण गर्मी के साथ चिलचिलाती एवं धूप वाली गर्म हवाओं का असर सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाक…