Home Featured अहले सुबह फंदे से लटकी मिली युवक की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।
November 7, 2022

अहले सुबह फंदे से लटकी मिली युवक की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: नगर थाना क्षेत्र के रत्नोपट्टी मोहल्ले में आम के बगीचे में सोमवार की सुबह एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका हुआ मिला। यह बात पूरे मोहल्ले में आग की तरह फैल गई।

मृत युवक के परिजनों को भी यह जानकारी मिली। जब वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो शव को देखकर अचंभित हो गए। मृत युवक बिरजू सहनी का 21 वर्षीय पुत्र सोनू सानी उर्फ बिट्टू था। मृतक के परिजनों ने बताया कि रविवार की रात आठ बजे कुछ युवक सोनू को बुलाने आये थे। देर रात तक जब सोनू घर नहीं लौटा तो रातभर उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सुबह उसका शव आम के बगीचे में मिला। उसका शव बिजली के तार के सहारे आम के पेड़ से लटका हुआ था। जैसे ही इस बात की सूचना नगर थानाध्यक्ष हरिनारायण सिंह को मिली, वे घटनास्थल पर पहुंच गए। उसके बाद शव को ले जाने के लिए एंबुलेंस को बुलाया गया। लेकिन आक्रोशित लोगों ने एंबुलेंस को भी क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद एंबुलेंस को क्षतिग्रस्त होने से बचाया गया।

Advertisement

इधर, आक्रोशित लोगों ने रत्नोपट्टी पुल को घेरकर नारेबाजी करने लगे। थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसके बाद जाकर परिजनों का आक्रोश समाप्त हुआ और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया। इधर, मृतक की मां उरिया देवी ने अपने पुत्र की हत्या करने को लेकर थाने में आवेदन दिया है। उन्होंने रत्नोपट्टी के ही रहने वाले आकाश मंडल, राहुल कुमार, सागर कुमार व संजू देवी पर हत्या का आरोप लगाया है। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की मां की ओर से आवेदन मिला है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share

Check Also

जानलेवा हमला करने मामले में युवक दोषी करार।

दरभंगा। दरभंगा न्याय मंडल के अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र कुमा…