Home Featured मिथिला स्टूडेंट यूनियन के नगर इकाई का हुआ गठन।
November 8, 2022

मिथिला स्टूडेंट यूनियन के नगर इकाई का हुआ गठन।

दरभंगा: मिथिला स्टूडेंट यूनियन के नगर अध्यक्ष अर्जुन कुमार दास के नेतृत्व में मंगलवार को दरभंगा नगर इकाई का गठन किया गया। इसमें एमएसयू के ‘विजन 2040 दरभंगा कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए दरभंगा नगर इकाई का गठन किया गया।

Advertisement

इसमें नगर सचिव अविनाश कुमार सहनी, नगर उपाध्यक्ष प्रिंस ठाकुर, कोषाध्यक्ष अमित कुमार पासवान, प्रवक्ता वीरू कुमार, मीडिया प्रभारी सह सहायक प्रवक्ता सुमित कुमार दास, सोशल मीडिया प्रभारी राजीव राम, मोनू कुमार, कमरुल हसन औऱ सोनू कुमार को नियुक्त किया गया है। दरभंगा जोन प्रभारी के रूप में अमित कांस्यकर और जीतेन्द्र चौपाल को नियुक्त किया गया है। लहेरियासराय जोन प्रभारी का प्रभार विशाल कबीर व विनय पासवान को सौंपा गया है। नगर के अभिभावक के रूप में राजेश कुमार साह को चुना गया है। कृष्णा कुमार को सदस्य मनोनीत किया गया है। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पूरा दरभंगा जलजमाव, जाम व गंदगी से जूझ रहा है। पोखरों का अतिक्रमण किया जा रहा है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। इसे देखते हुए नगर टीम का विस्तार किया गया है। जल्द ही संगठन इन मुद्दों को लेकर दरभंगा नगर में संघर्ष करेगा। बैठक को एमएसयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमन सक्सेना, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव गोपाल चौधरी व जिप सदस्य अमित कुमार ठाकुर ने संबोधित किया।

Share

Check Also

धर्म के आधार पर किसी भी कीमत पर मुसलमानों को नहीं मिलेगा आरक्षण : मोदी

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दरभंगा राज परिसर के इंद्र भवन मैदान में चुनावी सभा को…