Home Featured महिला सिपाही ने अपने ही विभाग के कर्मियों पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप।
November 13, 2022

महिला सिपाही ने अपने ही विभाग के कर्मियों पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप।

दरभंगा : दरभंगा जिला पुलिस की एक महिला सिपाही ने अपने ही विभाग के दो कर्मियों पर अश्लील शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। मामले में डीजीपी से शिकायत की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय के लोक शिकायत निवारण कोषांग से त्वरित कार्रवाई के लिए एसएसपी को पत्राचार किया है। यह मामला प्रकाश में आने के बाद एक बार फिर पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया है।

आरोप लगाने वाली महिला सिपाही दिवा कार्यालय में पदस्थापित है, जहां उन्होंने सिपाही रमनजी पासवान और महेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दिए गए आवेदन में दोनों महिला सिपाही पर उनके साथ गलत तरीके से टिप्पणी करने और कार्यालय के अन्य महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार कर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। कोई भी महिला सिपाही अगर विशेष अवकाश के लिए आवेदन देती है तो दोनों अश्लील शब्द का प्रयोग एवं गंदा – गंदा मजाक करते हैं। धमकी देते हैं। इससे पूर्व इसकी शिकायत उन्होंने की। लेकिन, कार्रवाई नहीं होने से दोनों बार-बार उन्हें धमकी दे रहे हैं। कहते हैं जांच को मैंने तो लीपापोती कर दिया, मेरा कुछ नहीं हो सका। ड्यूटी कराते-कराते परेशान कर देंगे। दोनों कर्मियों के विषय में कहा है कि उक्त कार्यालय में लंबे दिनों से पदस्थापित हैं, जो महिला सिपाही की नौकरी पर गलत टिप्पणी कर सरकार के निर्णय पर सवाल उठाते हैं।

Advertisement

पीड़ित महिला सिपाही ने कहा है कि कुछ महिला सिपाही इन दोनों के आचरण से काफी तनाव में रहती है । डर के मारे कोई कुछ नहीं बोल पाती है। अगर दोनों कर्मियों को नहीं हटाया गया तो कभी भी दरभंगा जिला में महिला सिपाही के साथ अप्रिय घटना घट सकती है। कई सिपाहियों का नाम भी अपने आवेदन में उल्लेख किया जिसे गलत तरीके से ड्यूटी लिया जा रहा है।

Share

Check Also

दरभंगा में दो-दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे चिराग पासवान और शाहनवाज हुसैन।

दरभंगा: लोकसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मी के बीच बुधवार को लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिरा…