Home Featured बच्चों की पिटाई से रोका तो पत्नी ने पति पर कर दिया जानलेवा हमला, गम्भीर स्थिति में डीएमसीएच में भर्ती।
November 25, 2022

बच्चों की पिटाई से रोका तो पत्नी ने पति पर कर दिया जानलेवा हमला, गम्भीर स्थिति में डीएमसीएच में भर्ती।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: एक युवक को पत्नी को बच्चों की पिटाई करने से रोकना काफी महंगा पड़ गया। पत्नी ने धारदार हथियार से पति पर हमला कर उसे बुरी तरफ जख्मी कर दिया। हालांकि पत्नी को बाद में अपने कृत्य पर भारी पछतावा हुआ और वह डॉक्टरों से बदहवास होकर अपने पति की जान बचाने केलिए गुहार लगाती रही।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना जिले के जाले थानाक्षेत्र के काजी बहेड़ा पंचायत के खोरिया टोला की बतायी जाती है। स्थानीय लोगों की मदद से स्व चलित्तर यादव के पुत्र श्याम यादव को गंभीर स्थिति में जाले रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दरभंगा मेडिकल कालेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

Advertisement

घटना के बाद अफसोस जताते हुए पत्नी अपने पति के देखभाल के लिए अस्पताल पहुंच गई। वहां चिकित्सकों से वह बार-बार अपने पति की जान बचा देने का गुहार लगा रही थी। कभी दौड़कर दवा ला रही थी तो कभी पानी।

बताया जाता है कि अनिता देवी अपने बच्चों को पिटाई कर रही थी। यह देख श्याम ने विरोध किया। इससे आक्रोशित होकर अनिता ने अपने पति पर धारदार हथियार से प्रहार कर दी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि घायल श्याम कोलकाता में मजदूरी करता था। हृदयरोग से पीड़ित होने के कारण वह हाल के दिनों में आपरेशन कराकर अपने गांव आ गया। इस बीच अनिता अपने पति से बार-बार रुपये की मांग कर रही थी। इसे लेकर हमेशा विवाद चल रहा था। पति का गुस्सा वह अपने बच्चों पर उतार देती थी। इस बीच शुक्रवार को श्याम अपने बच्चों के साथ बैठकर दुलार-प्यार कर रहा था। जिसे देखते ही अनिता आक्रोशित हो गई और अपने बच्चों की पिटाई शुरू कर दी। जब पति ने विरोध किया तो तेज धारदार हथियार से उसके गर्दन पर प्रहार कर दी। इस हमले से श्याम के मुंह का जबड़ा के साथ सिर की हड्डी को भी काफी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल उसका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।

Share

Check Also

जानलेवा हमला करने मामले में युवक दोषी करार।

दरभंगा। दरभंगा न्याय मंडल के अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र कुमा…