Home Featured निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही के कारण गिरी दीवाल, मलबे में दबा दुकानदार।
November 25, 2022

निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही के कारण गिरी दीवाल, मलबे में दबा दुकानदार।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: शुक्रवार की शाम शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम कार्यालय के सामने एक बड़ा हादसा सामने आया है। निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने के कारण एक जर्जर दीवाल सड़क की तरफ गिर गयी।

इस दीवाल के मलबे ने सड़क किनारे लगे एक पान की दुकान, सैलून एवं एक अंडा के ठेला को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसमें पान दुकानदार मलबे के नीचे दब गया, जिसे स्थानीय लोगों की तत्परता से बाहर निकाला गया। घायल पान दुकानदार की पहचान स्थानीय भगवानदास मुहल्ला निवासी 60 वर्षीय सीताराम ठाकुर के रुप में हुई है। उसे तत्काल इलाज केलिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। उसे गंभीर अंदरूनी चोट लगने की बात सामने आ रही है। फिलहाल उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखकर उसका इलाज करवाया जा रहा है। एक अन्य व्यक्ति के भी चोटिल होने की बात सामने आ रही है।

Advertisement

बताया जाता है कि नगर निगम कार्यालय के सामने आर्यभट्ट छात्रावास का निर्माण कार्य चल रहा है। उसके क्षतिग्रस्त दीवाल के पास अंदर जेसीबी से बालू जमा किया जा रहा था। इसी दौरान बालू के दवाब एवं जेसीबी की ठोकर से क्षतिग्रस्त दीवाल सड़क की तरफ गिर गयी और यह हादसा हो गया। हादसा के बाद स्थानीय लोगों की तत्परता के कारण किसी प्रकार के जान माल का नुकसान होने से बच गया।

इस घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। लोगों के आक्रोश को देखकर जेसीबी चालक एवं मजदूर वहां से काम छोड़कर भाग खड़े हुए। लोगों का आरोप था कि क्षतिग्रस्त दीवाल की तरफ कार्य करने से पहले दीवाल के बाहर लगे दुकानदारों को जानकारी नहीं दी गयी। पहले दुकानदारों को हटा दिया जाना चाहिए था। यह तो संयोग था कि इसकी जद में ज्यादा लोग नहीं आये, वरना वहां अक्सर भीड़भाड़ बना रहता है और बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगो से घटना की जानकारी ली। साथ ही तत्काल वहां कार्य करा रहे एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। इसके बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ।

Share

Check Also

तीन दिनों से लापता युवक की सड़क किनारे मिली लाश, एक आरोपी गिरफ्तार।

दरभंगा: बहादुरपुर थाने की इंदिरा कॉलोनी से लापता बबलू का शव तीन दिन बाद रविवार की सुबह असग…