Home Featured संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया संविधान के रक्षा की शपथ।
November 26, 2022

संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया संविधान के रक्षा की शपथ।

दरभंगा: शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में संविधान दिवस के 73 वीं वर्षगांठ के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा संविधान की रक्षा एवं देश की अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीताराम चौधरी ने कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। भारतीय संविधान लोगों को सामाजिक आर्थिक राजनीतिक एवं धर्मनिरपेक्षता के साथ अभिव्यक्ति की आजादी प्रदान करता है।

Advertisement

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद असलम चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर महताब आलम सेवादल के विद्यांचल तिवारी जिला महासचिव सुशील कुमार सिंह प्रदेश प्रतिनिधि दयानंद पासवान कमलाकांत चौधरी उदित नारायण चौधरी संतोष श्रीवास्तव कृष्ण कुमार झा आदि ने अपने विचार रखे।

Share

Check Also

जानलेवा हमला करने मामले में युवक दोषी करार।

दरभंगा। दरभंगा न्याय मंडल के अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र कुमा…