Home Featured संविधान दिवस के अवसर पर दोहराया गया संविधान की प्रस्तावना।
November 26, 2022

संविधान दिवस के अवसर पर दोहराया गया संविधान की प्रस्तावना।

दरभंगा: समाहरणालय परिसर अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेदकर सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में 26 नवम्बर 2022 संविधान दिवस के अवसर पर भारत के संविधान का प्रस्तावना को सभी उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मियों एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा दोहराया गया तथा संविधान एवं नियम के अनुसार कार्य करने का संकल्प लिया गया। 

उक्त अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी कर्मियों को संविधान में अंकित प्रस्तावना का मूल्य समझाते हुए हमेशा संविधान एवं नियम के अनुकूल काम करने को कहा गया।

Advertisement

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी राजेश झा ‘‘राजा’’, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, वरीय कोषागार पदाधिकारी शम्भू कुमार आर्य, डीसीएलआर, सदर राकेश कुमार रंजन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज, वरीय उप समाहर्त्ता टोनी कुमारी, उत्पाद अधीक्षक ओम प्रकाश, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा, सहित सभी शाखा के पदाधिकारी एवं समाहरणालय कर्मीगण उपस्थित थे। वही राजनैतिक दलों की ओर से एनसीपी के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र मोहन झा, बासपा के जिलाध्यक्ष सुनील मंडल, लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र झा, राजद के जिलाध्यक्ष उमेश राय, राजद के जिला महासचिव विष्णु चन्द्र पप्पु, भाजपा के अशोक नायक उपस्थित थे।

Share

Check Also

तीन दिनों से लापता युवक की सड़क किनारे मिली लाश, एक आरोपी गिरफ्तार।

दरभंगा: बहादुरपुर थाने की इंदिरा कॉलोनी से लापता बबलू का शव तीन दिन बाद रविवार की सुबह असग…