Home Featured बेनीपुर प्रखंड प्रमुख ने किया रासलीला का उद्घाटन।
November 26, 2022

बेनीपुर प्रखंड प्रमुख ने किया रासलीला का उद्घाटन।

दरभंगा: विश्वनाथपुर तरौनी महावीर मंदिर परिसर में आयोजित प्राकट्य महोत्सव के रासलीला कार्यक्रम का शनिवार को प्रखंड प्रमुख चौधरी मुकुंद कुमार राय ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस दौरान प्रखंड प्रमुख ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से मानव जीवन सफल होता है। उन्होंने कहा कि लोगों के सफल जीवन में इस तरह के कार्यक्रम काफी अहम भूमिका निभाती है।

विश्वनाथपुर डीह तरौनी मंदिर परिसर में 25 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलने वाली प्राकट्य महोत्सव में साहब सरकार के जन्मोत्सव पर रासलीला, सीताराम विवाह महोत्सव व नवाह रामायण कार्यक्रम चल रहा है।

Advertisement

कार्यक्रम में आए अतिथियों का अमरेश झा, मिथिलेश झा, लक्ष्मण झा, शारदानंद झा, शंभू झा चंद्र किशोर झा, राम सुरेश झा, संतोष चौधरी, अरुण झा, रामानंद चौधरी स्वागत करते देखे गए। कार्यक्रम को देखने के लिए स्थानीय महिला एवं पुरुष दर्जनों की संख्या में प्रतिदिन शामिल हो रहे हैं। इस कार्यक्रम से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

Share

Check Also

तीन दिनों से लापता युवक की सड़क किनारे मिली लाश, एक आरोपी गिरफ्तार।

दरभंगा: बहादुरपुर थाने की इंदिरा कॉलोनी से लापता बबलू का शव तीन दिन बाद रविवार की सुबह असग…