Home Featured ट्रक के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत।
November 27, 2022

ट्रक के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत।

दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के टावर चौक के पास रविवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को धक्का मार दिया। इसमें बाइक पर सवार एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं, बाइक चला रहे महिला के भाई को मामूली चोट लगी है। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Advertisement

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों भाई-बहन एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद सुबह में बाइक से अपने गांव घनश्यामपुर जा रहे थे। इसी दौरान लहेरियासराय टावर के पास एक ट्रक ने एक बाइक में पीछे से ठोकर मार दी। धक्का लगने के बाद दोनों भाई-बहन सड़क पर गिर गए। महिला का शरीर ट्रक में फंस गया, जिससे वह दूर तक घसीटाते चली गयी। महिला का सिर ट्रक के पिछले चक्के के नीचे आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। महिला का नाम पुष्पा देवी है। उसकी शादी बेगूसराय जिले में हुई है। वह दो बच्चों की मां है। वह अपने भाई सुशांत कुमार कर्ण के साथ बहादुरपुर थाना क्षेत्र के कबिलपुर से घनश्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित कुम्हई गांव जा रही थी। प्रभारी थानाध्यक्ष मोहसिन खान ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

Share

Check Also

जानलेवा हमला करने मामले में युवक दोषी करार।

दरभंगा। दरभंगा न्याय मंडल के अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र कुमा…