Home Featured सांसद ने किया पंडासराय गुमती से लहेरियासराय माल गोदाम के बीच सड़क का शिलान्यास।
November 27, 2022

सांसद ने किया पंडासराय गुमती से लहेरियासराय माल गोदाम के बीच सड़क का शिलान्यास।

दरभंगा: रेल संबंधी स्थायी समिति व रेल मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य सह दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने रविवार को 2.5 करोड़ की लागत से आठ सौ मीटर लंबे एवं 7.50 मीटर चौड़े पंडासराय गुमती से लहेरियासराय माल गोदाम के बीच सड़क का शिलान्यास किया। इस सड़क को उन्होंने प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी का दरभंगा केलिए बड़ा तोहफा बताया।

इस दौरान उन्होंने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने मिथिलावासियों केलिए एक और बड़ा तोहफा दिया है। मोदी सरकार ने लहेरियासराय-सहरसा नई रेल लाइन के सर्वे कार्य को मंजूरी दे दी है। यह उनकी ओर से मिथिला को एक और बड़ा तोहफा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रति विशेष आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे दरभंगा सहित पूरी मिथिला के विकास के प्रति काफी गंभीर हैं। सांसद ने कहा कि उनके सालों की अथक परिश्रम के बाद लगभग एक सौ किमी लंबे लहेरियासराय-सहरसा (वाया देकुली, उघरा, खैरा, बिठौली, शंकर रोहार, हावीडीह, सज्जनपुरा, कन्हौली, मलौल, कहुआ, जगदीशपुर, शिवनगरघाट, कोर्थू, कसरौर, पुनहद, घनश्यामपुर, लगमा, रसियारी, किरतपुर, तरवारा, जमालपुर, मुसहरिया, महिषी तारा स्थान, बनगांव) नई रेल लाईन के निर्माण के लिए सर्वे कार्य को रेल मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है। अगले महीने से सर्वे शुरू होगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी यह पूरा क्षेत्र रेल कनेक्टिविटी से अछूता था। इस रेल लाइन निर्माण के बाद इस क्षेत्र के लोगों की दिशा व दशा दोनो बदल जाएगी और लोगों की आर्थिक उन्नति काफी तेज गति से होगी। इसके लिए उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि समपार फाटक संख्या -21 लहेरियासराय चट्टी गुमती तथा पंडासराय गुमती पर हाल में ओवरब्रिज निर्माण को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। लगभग साढ़े पांच करोड़ की लागत से लहेरियासराय में लो कॉस्ट ओवरब्रिज निर्माण को भी रेलवे द्वारा स्वीकृति मिल चुकी है।

कार्यक्रम के दौरान एडीआरएम जितेंद्र सिंह, सीनियर डीसीएम आरएन झा, सीनियर डीसीएम विनोद गुप्ता, सीनियर डीसीएम चंद्रशेखर प्रसाद, सीनियर डीओएम डॉ. निलेश कुमार, एडीईएन विजय शंकर, जीवछ सहनी, सुजीत मल्लिक, संजीव साह, बालेन्दु झा बालाजी, उमेश चौधरी, कृष्ण भगवान झा, प्रेम कुमार मिश्रा, तनवीर हसन, अश्वनी यादव, सीता राम मांझी, शिवशंकर सिंह, कन्हैया चौधरी, कन्हैया पासवान, नवीन चौधरी आदि थे।

Share

Check Also

जानलेवा हमला करने मामले में युवक दोषी करार।

दरभंगा। दरभंगा न्याय मंडल के अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र कुमा…