Home Featured कला जत्था की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को किया जागरूक।
November 30, 2022

कला जत्था की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को किया जागरूक।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: कृषि विभाग के निर्देश पर बहादुरपुर प्रखंड के उघरा पंचायत में किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कृषि चौपाल में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों ने किसानों को सर्वप्रथम खेतों में पराली नहीं जलाने की अपील की। साथ ही किसानों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रबी फसल की बुआई के लिए जागरूक किया गया ।

किसान चौपाल के माध्यम से महिला और पुरुष किसानों को खेत में पराली जलाने पर पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया। खेत में फसल का अवशेष जलाने से मिट्टी को होने वाले नुकसान के साथ ही पर्यावरण को भी इससे होने वाले नुकसान के विषय में जानकारी दी गई।

Advertisement

आत्मा के सहायक तकनीकी प्रबंधक अंसार अहमद ने बताया कि कला जत्था की टीम उपरोक्त तमाम मुद्दों पर किसानों को जागरूक करने के लिए के लिए नुक्कड़ नाटक एवं किसान चौपाल के द्वारा किसानों को जागरूक कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अधूरी जानकारी के कारण खेती करने से किसानों को खेती में उतना फायदा नहीं होता है जितना होना चाहिए, बल्कि इससे नुकसान ही होता है । किसान वैज्ञानिक तरीकों से खेती कर कम लागत में अधिक उपज कर सकते हैं। इसके लिए हमें नई तकनीक को अपनाना होगा।

कृषि समन्वयक राज तिलक कुमार ने बताया कि किसानों को खेतों में पराली नहीं जलाने की शपथ दिलाई गई। साथ ही कृषि यंत्रीकरण और कृषि विभाग से संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है।

इस दौरान कृषि विभाग के पंकज झा, उप मुखिया दिवाकर झा, कृष्ण मोहन झा, रमन जी झा, शशिभूषण झा, मानस झा, फुलेश्वरी देवी, दुखिया देवी, राजकांत झा, शशि झा, गुड्डू झा उर्फ पंडित जी एवं राजेंद्र महतो आदि मौजूद थे।

Share

Check Also

तीन दिनों से लापता युवक की सड़क किनारे मिली लाश, एक आरोपी गिरफ्तार।

दरभंगा: बहादुरपुर थाने की इंदिरा कॉलोनी से लापता बबलू का शव तीन दिन बाद रविवार की सुबह असग…