Home Featured सांसद ने ग्राम सड़क योजना फेज थ्री के तहत उत्तरी टोल डिलाही से धनुखी, पटोरी पथ का किया शिलान्यास।
December 6, 2022

सांसद ने ग्राम सड़क योजना फेज थ्री के तहत उत्तरी टोल डिलाही से धनुखी, पटोरी पथ का किया शिलान्यास।

दरभंगा: मंगलवार को हनुमाननगर प्रखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज थ्री के तहत उत्तरी टोल डिलाही से धनुखी, पटोरी पथ का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि 8.230 किमी लंबी इस महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण तीन करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से होगा।

शिलान्यास के बाद संस्कृत कॉलेज, पटोरी के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने लोगों के साथ संवाद किया। सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में ऐतिहासिक विकास हो रहा है। लोग पहले जिन चीजों की परिकल्पना नहीं करते थे, वह सभी कार्य इस सरकार में हो रहे हैं। मोदी सरकार पहले ही दिन से सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़क नेटवर्क में भी भारत दुनिया में दूसरा स्थान प्राप्त कर चुका है।

Advertisement

मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामाज्ञा चौधरी, गौरी पासवान, भरत चौरसिया, सुनील चौधरी, पटोरी मुखिया राम एकबाल चौधरी, प्रखंड प्रमुख संतोष यादव, माधव झा आजाद, बालेंदु झा, रजनीश सुंदरम, सत्येंद्र चौधरी, राम विलास ठाकुर, गोढ़ैला मुखिया विजय कुमार दास, उमेश चौधरी, संजीव गुप्ता, राजेश रंजन, अरविन्द शर्मा, राजीव कुमार मिश्र, दिलीप सहनी आदि थे।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…