Home Featured जिला स्तरीय तरंग मेधा र्स्पोट्स उत्सव प्रतियोगिता को लेकर हुई बैठक।
December 8, 2022

जिला स्तरीय तरंग मेधा र्स्पोट्स उत्सव प्रतियोगिता को लेकर हुई बैठक।

दरभंगा: जिलाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में जिला एवं प्रमण्डल स्तरीय तरंग एवं दक्ष खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर जिला खेल पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी।

बैठक में जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने बताया कि राज्य स्तर पर तरंग खेल प्रतियोगिता 28 से 30 जनवरी 2023 को र्स्पोट्स कॉम्पलेक्स, कंकड़बाग, पटना में आोजित है, जिसमें अंडर – 12, अंडर – 14 एवं अंडर – 17 आयुवर्ग के बालक/बालिका खिलाड़ियों के बीच कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर दक्ष खेल प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न 27 खेलों के लिए अलग अलग जिलों को आवंटित किया गया है। इस प्रतियोगिता में अंडर – 14, अंडर – 17 एवं अंडर – 19 आयुवर्ग के बालक एवं बालिका खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि दरभंगा जिला को शतरंज बालिका प्रतियोगिता के लिए आवंटित किया गया है। जिसका आयोजन 18 से 20 जनवरी 2023 को निर्धारित है। दक्ष खेल प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, बैंडमिंटन, क्रिकेट, भारत्तोलन, तलवारवाजी, वुशू, जूडो, कराटे, ताइक्वांडो, तीरदांजी, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, तैराकी, शंतरज, बॉल बैडमिंटन, बॉक्सींग, हॉकी, हैण्डबॉल, बास्केटबॉल, रग्वी, शुटिंग एवं योगा शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने उक्त दोनों स्तर के खेल प्रतियोगिता  के लिए तिथि निर्धारित करते हुए कहा कि जिला स्तर पर तरंग प्रतियोगिता का आयोजन 02 से 04 जनवरी 2023 एवं दक्ष खेल प्रतियोगिता का आयोजन 05 से 08 जनवरी 2023 को स्थानीय लहेरियासराय अवस्थित नेहरू स्टेडियम में किया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रमण्डल स्तर पर दक्ष खेल प्रतियोगिता 09 से 12 जनवरी 2023 एवं तरंग खेल प्रतियोगिता 12 से 16 जनवरी 2023 को आयोजित किया जाए।

उल्लेखनीय है कि उक्त दोनों खेल प्रतियोगिता के लिए विभिन्न आयुवर्ग के प्रतिभागी विद्यालय स्तर से चयनित होकर प्रखण्ड स्तर पर एवं प्रखण्ड स्तर से चयनित होकर जिला स्तर पर एवं जिला स्तर से चयनित होकर प्रमंडल स्तर पर एवं प्रमंडल स्तर से चयनित होकर फिर राज्य स्तर पर भाग लेंगे।

बैठक में सहायक समाहर्त्ता सूर्य प्रताप सिंह, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला खेल पदाधिकारी परिमल, खेल संघ के सचिव जितेन्द्र सिंह एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…