Home Featured कांग्रेस नेता के शव को कब्र से निकालकर दुबारा किया गया पोस्टमार्टम।
December 23, 2022

कांग्रेस नेता के शव को कब्र से निकालकर दुबारा किया गया पोस्टमार्टम।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: दरभंगा जिले के कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष जियाउर रहमान के हत्या की गुत्थी सुलझने के बजाय और उलझती जा रही है। परिजनों द्वारा जो आशंकाएं व्यक्त की गयी है और आरोप लगाए गए हैं, उससे पुलिस की कार्यशैली पर भी प्रश्नचिन्ह लगता दिख रहा है।

दरअसल सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन शंकरपुर निवासी जियाउर रहमान उर्फ बब्बन के शव का दुबारा पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया गया। दंडाधिकारी चौधरी वसंत कुमार सिंह की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकाला गया।यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के बाद किया गया है। इस मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी।आरोपियों ने लोहे के रॉड से मार कर हत्या करने की बात पुलिस को बताया था। पुलिस इसी को सत्य मान कर अनुसंधान कर रही थी।

Advertisement

लेकिन फिरोज नाम के आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लिया तब घटना में नया मोड़ आ गया।उसने मारपीट के साथ गोली मारने की बात बताया। इसी आधार पर दुबारा पोस्टमार्टम कराया गया।

ज्ञात हो कि कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन निवासी जियाउर रहमान उर्फ बब्बन का शव गत 8 दिसंबर की सुबह बंसवारी से बरामद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही आरोपी मो नुरुल होदा के पुत्र मोहम्मद जावेद , मो मूसा के पुत्र मो छोटे और मो माजिद के पुत्र मो फिरोज को गिरफ्तार किया था। हत्या के बाद मो जावेद मुंबई भागने के लिए एयरपोर्ट पहुंच गया था, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया था।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…