Home Featured मोदी सरकार के मंत्रियों द्वारा बिहार की गरिमा को ठेस पहुंचाना बर्दाश्त करने लायक नहीं: विधायक।
December 23, 2022

मोदी सरकार के मंत्रियों द्वारा बिहार की गरिमा को ठेस पहुंचाना बर्दाश्त करने लायक नहीं: विधायक।

दरभंगा: लहेरियासराय टावर के पास शुक्रवार को युवा जदयू के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष रामशंकर सिंह की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन किया गया तथा पुतला दहन किया गया। वे केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल के बयान पर आपत्ति जता रहे थे।

इस मौके पर बेनीपुर के जदयू विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने कहा कि देश ही नहीं, विश्व स्तर पर बिहार की गरिमा की अलग पहचान रही है। बिहार की अस्मिता से भारत को पहचान मिलती है। लेकिन आये दिन केन्द्र की मोदी सरकार के मंत्रियों द्वारा बिहार की गरिमा को ठेस पहुंचाया जा रहा है जो बर्दाश्त करने लायक नहीं है। केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल के बयान से बिहार की 13 करोड़ जनता की भावन आहत हुई है। केन्द्रीय मंत्री सार्वजानिक रूप से माफी मांगें अन्यथा उनका लोकतांत्रिक विरोध जारी रहेगा। विधायक ने कहा कि विकास के हर क्षेत्र में बिहार व बिहारवासियों की महती भागीदारी रही है। फिर गोयल जैसे मंत्रियों का बयान समझ से परे है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि घृणा और नफरत की राजनीति टिकाऊ नहीं होती। भाजपा की राजनीति का भी इस लोकसभा चुनाव में अंत तय है। मौके पर जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष शंभूनाथ झा, बेनीपुर प्रमुख चौधरी मुकुन्द राय, अमित राय, बिट्टू, युवा जदयू प्रदेश महासचिव गौरव कुमार राय, माधव झा, प्रदेश सचिव विकास यादव, राजेश्वर राणा, कमाल अख्तर, कैलाश कुमार, अमरीश कुमार, संतोष पासवान, जयनाथ लालदेव, अवधेश पासवान, अंकित झा आदि थे।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…