Home Featured कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में 51.7 प्रतिशत हुआ मतदान।
December 28, 2022

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में 51.7 प्रतिशत हुआ मतदान।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: निकाय चुनाव के दूसरे चरण में दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। किसी भी मतदान केंद्र से किसी प्रकार की गड़बड़ी होने की सूचना नहीं मिली। शाम 5 बजे प्राप्त अंतिम रिपोर्ट के अनुसार दरभंगा नगर निगम क्षेत्र कुल 51.7 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें पुरूष मतदान का प्रतिशत 48.2 जबकि महिलाओं के मतदान का प्रतिशत 55.2 रहा। मतदान प्रायः शांतिपूर्ण रहा। सभी मतदान केंद्रों पर मंगलवार की शाम ही कर्मी ईवीएम व अन्य सामग्री लेकर पहुंच गए थे। दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में कुल 266 बूथों पर मतदान हुआ। जिला प्रशासन की ओर से पूरे निर्वाचन क्षेत्र में धारा 144 लागू की गयी थी। मतदान शुरू होने से पूर्व पोलिंग एजेंट की उपस्थिति में मॉक पोल कराया गया।

Advertisement

इस बार मतदाताओं की सुविधा के लिए एप बनाया गया है। इस एप में मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदाता सूची में अपना नाम खोजने की व्यवस्था की गयी है। शांति व्यवस्था के लिए सभी मतदान केंद्रों के पास बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।

वरीय अधिकारियों के अलावा दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन भी विभिन्न मतदान केंद्रों जायजा लेते दिखे। उन्होंने मतदान प्रकिया पर संतुष्टि जाहिर की।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…