Home Featured विंध्यवासिनी देवी के आकस्मिक निधन पर राजद नेताओं ने जताया शोक।
March 2, 2024

विंध्यवासिनी देवी के आकस्मिक निधन पर राजद नेताओं ने जताया शोक।

दरभंगा: राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कुमार गौरव की चाची और बहेरी प्रखंड के बलिगांव पंचायत के पूर्व मुखिया महेश लाल देव की धर्मपत्नी विंध्यवासिनी देवी का 59 वर्ष की उम्र में शुक्रवार की सुबह निधन हो गया है। वे अपने क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में प्रसिद्द थी। लोगो के सुखदुख में हमेशा साथ निभाती थी। वे अपने पीछे दो पुत्र एवं एक पुत्री समेत भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं।बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह अचानक बीमार पड़ी, जहाँ परिजनों ने इलाज के लिए दरभंगा शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को सुबह 9 बजे उनके पैतृक गांव बलिगांव में किया जायेगा।

Advertisement

शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, ललित कुमार यादव, पूर्व विधायक भोला यादव, राजद जिलाध्यक्ष उदय शंकर यादव, यासमीन खातून, रईस अहमद सिद्दीकी, हरेराम लाल देव, सुरेंद्र यादव, मणिकांत यादव, रामबाबू लाल देव, मनोज लाल देव, राजा राम लाल देव, हरेराम पासवान,कमल यादव आदि लोग शामिल हैं।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…