Home Featured अज्ञात वाहन की ठोकड़ से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम।
March 2, 2024

अज्ञात वाहन की ठोकड़ से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम।

दरभंगा: पतोर ओपी क्षेत्र के मदनपुर मधुबन के बीच नदी के साइड वाली सड़क पर शनिवार शाम करीब 7:30 बजे में एक अज्ञात वाहन एक युवक को टक्कर मार फरार हो गया। घायल को रात करीब 10 बजे में डीएमसीएच इमरजेंसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पतोर गांव के सर्व नारायण राय के 30 वर्षीय पुत्र विजय राय के रूप में हुई है।

Advertisement

चश्मदीद पतोर निवासी चितरंजन मंडल ने बताया कि मैं और विजय राय एक ही बाइक से जा रहे थे। मदनपुर मधुबन के बीच सड़क किनारे पेशाब के लिए गाड़ी रोककर नीचे उतरे तभी एक बोलेरो विजय को टक्कर मारते हुए फरार हो गयी। विजय गम्भीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पतोर मुखिया फेकन पासवान व अन्य की मदद से टेम्पू से घायल को डीएमसीएच लेकर आये। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव के पोस्टमार्टम की तैयारी चल रही है। बताया गया कि विजय शादीशुदा थे। उनकी तीन पुत्रियां हैं।

Advertisement
Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…