Home Featured डॉ आमोद कुमार झा को राज्यपाल द्वारा स्वास्थ्य सेवा सम्मान से किया गया सम्मानित।
March 3, 2024

डॉ आमोद कुमार झा को राज्यपाल द्वारा स्वास्थ्य सेवा सम्मान से किया गया सम्मानित।

दरभंगा: रविवार को इन्दिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान पटना में एक समारोह का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन राज्यपाल बिहार एवं एनएमओ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर दरभंगा के जाने माने चिकित्सक सह समाजसेवी डॉ. आमोद कुमार झा को राष्ट्रवादी व सेवाभावी संगठन नेशनल मेडिको आर्गेनाइजेशन” बिहार प्रांत एवं सेवा भारती संस्था द्वारा अयोजित भव्य सम्मान समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के द्वारा स्वास्थ्य सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।यह सम्मान डॉ आमोद कुमार झा को स्वामी विवेकानंद स्वास्थ्य सेवा यात्रा में सक्रिय योगदान एवं चिकित्सा के क्षेत्र में लोक कल्याण के लिए उनके प्रयासों के लिए दिया गया है।

बताते चलें कि डॉ आमोद झा चिकित्सक होने के साथ साथ नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन के प्रांत संपर्क सहप्रमुख हैं। साथ ही आईएमए के जिला उपाध्यक्ष भी हैं।

Advertisement
Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…