Home Featured पुलिस सेवा के आठ अधिकारियों का तबादला, काम्या मिश्रा बनी दरभंगा ग्रामीण एसपी।
March 6, 2024

पुलिस सेवा के आठ अधिकारियों का तबादला, काम्या मिश्रा बनी दरभंगा ग्रामीण एसपी।

दरभंगा: राज्य सरकार ने पुलिस सेवा के आठ अधिकारियों का तबादला कर दिया है। खगड़िया, वैशाली, अरवल, किशनगंज और दरभंगा ग्रामीण में नए एसपी तैनात किए गए हैं। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

अधिसूचना के मुताबिक अपराध अनुसंधान विभाग में एएसपी रही काम्या मिश्रा को दरभंगा ग्रामीण एसपी बनाया गया है। दरभंगा ग्रामीण एसपी का पद सृजित होने के बाद पहली एसपी के रूप में काम्या मिश्रा की पोस्टिंग यहां हुई है।

काम्या मिश्रा ने साल 2019 में पहली बार यूपीएससी की परीक्षा दी थी और अपने पहले प्रयास में 172वीं रैंक के साथ इस परीक्षा में सफलता हासिल की। उन्होंने 22 साल की उम्र में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) का पद हासिल किया था।

Advertisement

वहीं सहायक पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) हरकिशोर राय को वैशाली का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। गृह रक्षा वाहिनी में समादेष्टा रहे चंदन कुमार कुशवाहा को खगड़िया का एसपी बनाया गया है।

खगड़िया में पहले से एसपी रहे सागर कुमार को किशनगंज का एसपी बनाया गया है। यहां पहले से एसपी रहे इनामुलहक मेंगुन को गृह रक्षा वाहिनी पटना में समादेष्टा बना दिया गया है।

Advertisement

विद्यासागर जो अब तक अरवल के एसपी थे सरकार ने उन्हें अग्निशमन सेवा में अपर निदेशक बना दिया है। वैशाली में एसपी के पद पर तैनात कार्तिकेय के शर्मा को यहां से हटकर बिहार सशस्त्र पुलिस में अपर पुलिस महानिरीक्षक बना दिया गया है, इनके पास अतिरिक्त प्रभार के रूप में सहायक पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण का भी प्रभार रहेगा।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…