Home Featured जीबछी देवी बनी केवटी की प्रखंड प्रमुख।
March 7, 2024

जीबछी देवी बनी केवटी की प्रखंड प्रमुख।

दरभंगा: जिले के केवटी प्रखंड प्रमुख पद के लिए वनसारा पंचायत समिति क्षेत्र संख्या-33 की सदस्या जीबछी देवी ( पति अशोक पासवान) चुन ली गई। उन्होंने लदारी पंचायत के क्षेत्र संख्या-17 की सदस्या किरण देवी ( पति सुधीर पासवान ) को 18 मतो से पराजित कर प्रमुख की कुर्सी पर काबिज हुई है। एसडीओ विकास कुमार ने विजेता प्रमुख जीबछी देवी को प्रमाण-पत्र सुपुर्द किया।

Advertisement

गुरूवार को पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में कड़े सुरक्षा के बीच प्रेक्षक सह अपर समाहर्ता सह लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार की उपस्थिति तथा एसडीओ (सदर) विकास कुमार की अध्यक्षता में मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। प्रमुख पद के लिए वनसारा पंचायत के पंचायत समिति क्षेत्र संख्या- 33 की सदस्या जीबछी देवी तथा लदारी पंचायत के पंचायत समिति संख्या- 17 की सदस्या किरण देवी दो प्रत्याशी थे। चुनाव प्रक्रिया में सदन में 36 में 34 सदस्य उपस्थित हुए। मतदान के दौरान जीबछी देवी को 26 तथा किरण देवी को 8 मत प्राप्त हुए। दो सदस्य अनुपस्थित रही। इनमें पूर्व प्रमुख व मझिगामा पंचायत की पंचायत समिति सदस्या सोनी देवी तथा केवटी पंचायत के पंचायत समिति सदस्या वसीम आरा शामिल है। इस मौके पर बीडीओ सुश्री रूखसार उपस्थित थे। सुरक्षा के मद्देनजर दंडाधिकारी में सीओ भास्कर कुमार मंडल तथा बीपीआरओ जयप्रकाश मंडल के अलावा स्थानीय तथा जिले के पुलिस वल तैनात थे।

Advertisement

ज्ञात हो कि पूर्व प्रखंड प्रमुख सोनी देवी पर सदस्यों द्वारा लगाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर कराये गये मत विभाजन के दौरान 36 में उपस्थित 35 सदस्य में 32 मत पड़े थे। प्रमुख सोनी देवी मतदान नहीं की थी। जबकि उनके पक्ष में दो मत पड़े थे।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…