Home Featured दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
March 7, 2024

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दरभंगा: जिले के महिला थाने की पुलिस ने दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह बिरौल थाना क्षेत्र के बलहा मोहम्मदपुर का रहने वाला इश्तियाक अहमद है। मामले को लेकर युवती ने गत छह मार्च को प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। इसमें उसने कहा था कि आरोपित उसे बहला-फुसलाकर पटना स्थित फुलवारीशरीफ ले गया। वहां उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पर बाद में शादी से इनकार कर दिया। शादी का दवाब डालने पर युवक ने उसके साथ मारपीट की और सिगरेट से शरीर के कई जगहों पर जला दिया। उसके बाद वह फरार हो गया।

Advertisement

इसके बाद युवती भटकते हुए महिला थाना पहुंची और मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करवाई।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…