Home Featured एक साथ तीन घरों में चोरी कर चोरों ने पुलिस को दी खुली चुनौती।
March 8, 2024

एक साथ तीन घरों में चोरी कर चोरों ने पुलिस को दी खुली चुनौती।

दरभंगा: जिले में एकबार फिर चोरों का हौसला बढ़ा हुआ है। सदर प्रखण्ड के भालपट्टी ओपी के नैनाघाट में गुरुवार की रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने एक साथ पुलिसकर्मी सहित तीन घरों में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। लगभग 20 लाख के गहने व नगदी चोरी होने का अनुमान है।

चोरों ने कई घंटों तक घर के अंदर कई कमरों की आलमीरा, लॉकर व बक्से को तोड़कर घटना को अंजाम दिया। घटना भागलपुर में पोस्टेड सब इंस्पेक्टर राहत हुसैन, डॉ. मोजाहिद व पूर्व डीएसपी स्व. सफीऊर रहमान के पुत्र हैदर खां के घर में हुई। डॉ. मुजाहिद का घर बंद था जबकि दो घरों में लोग मौजूद थे।

Advertisement

एक साथ तीन घरों में चोरी कर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। घटना के बाद से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। सीसीटीवी फुटेज में दो से तीन लोग घटना को अंजाम देते हुए देखे गए हैं। ओपी प्रभारी गुड्डू कुमार ने बताया कि चोरों की पहचान के लिए टेक्निकल सेल के माध्यम से टावर डंप कराया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज को खंडाला जा रहा है।

Advertisement

बताया जाता है कि चोर सबसे पहले डॉ. मुजाहिद के बंद घर में पीछे से खेत के रास्ते दीवाल फांदकर पहुंचे। घर के कई कमरों का ताला तोड़कर आलमीरा, लॉकर, अटैची व बक्सा तोड़कर उसमें रखे कीमती जेवरात और नगदी चुरा ली। उसके बाद वहां से 400 मीटर दूर पुलिसकर्मी राहत हुसैन के घर में घुसे। घर में सिर्फ उनकी बूढ़ी मां थी। उनके घर में भी चोरों ने बड़ी मात्रा में जेवरात व नगदी चुरा ली। इसके बाद बगल के हैदर खान के घर में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह में घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को फोन किया। लेकिन, किसी ने फोन नहीं उठाया गया। इसके बाद मामले की जानकारी एसपी को दी गई।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…