Home Featured युवती ने जिस प्रेमी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, अब उसी से मंदिर में रचाई शादी।
March 12, 2024

युवती ने जिस प्रेमी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, अब उसी से मंदिर में रचाई शादी।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी

दरभंगा: दरभंगा जिले में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। दरभंगा में एल युवती ने जिसके खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था, उसी से शादी रचा ली है। पीड़िता फिलहाल 8 महीने की प्रेग्नेंट है। युवती का कहना है कि जबतक बच्चे का जन्म नहीं हो जाता, तब तक केस वापस नहीं लेगी।

Advertisement

उसे डर है कि आरोपी फिर उसे छोड़कर चला जाएगा। दरअसल ये पूरा मामला अफेयर से जुड़ा है। प्यार में दोनों की नजदीकियां बढ़ी तो लड़की गर्भवती हुई। परिवार ने शादी का दबाव बना शुरू किया। जिसके बाद लड़का उसे छोड़कर भाग गया था।

लड़का और लड़की दोनों एक ही गांव के हैं। सामाजिक स्तर पर सुलह के बाद सोमवार को श्यामा माई मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। इस दौरान दोनों के परिवार वाले भी मौजूद रहे। मामला घनश्यामपुर थाना क्षेत्र का है।

Advertisement

लड़की ने बताया कि मई 2023 में एक यज्ञ में हम दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। फोन पर लगातार बात होती रही। इस बात की जानकारी हम दोनों के परिवार को लगी। जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई।

शादी के लिए आपसी सहमति बनी। फिर लड़की को लड़के की बहन के पास कोलकाता भेज दिया गया। कोलकाता में ही

Advertisement

लड़का भी रह रहा था। वहीं लड़की गर्भवती हो गई।

लड़के और लड़की को शादी के लिए झंझारपुर मधुबनी भेज दिया गया था। जहां चार-पांच दिन दोनों साथ रहे। इस दौरान गर्भपात कराने की कोशिश की गई, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। डॉक्टर ने मना कर दिया। जिसके बाद लड़का फरार हो गया।

लड़के के भागने के बाद लड़की ने अपनी बहन को फोन कर अपने पास बुलाया और कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। केस 5 मार्च को दर्ज हुआ। जिसके बाद सामाजिक स्तर पर पंचायत हुई। जिसमें दोनों परिवारों के बीच शादी के लिए सहमति बनी। सोमवार को श्यामा माई मंदिर परिसर में दोनों की शादी करा दी गई।

लड़की ने कहा है कि जब तक बच्चा जन्म नहीं लेता केस वापस नहीं लेंगे। मामला अपर मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी के पास दर्ज हुई है। इसमें अभियुक्त लड़का, उसके पिता, उसकी मां और बहन को बनाया गया है।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…