Home Featured बंद घर का ताला तोड़कर नगद सहित लाखों के जेवरात की चोरी।
June 23, 2024

बंद घर का ताला तोड़कर नगद सहित लाखों के जेवरात की चोरी।

दरभंगा: बहेड़ा थाना क्षेत्र के रमौली पंचायत की बेलौन निवासी सुरेश झा के बंद घरों का ताला तोड़ कल चोरों ने नगदी सहित लाखों के जेवरात की चोरी कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित सुरेश झा विगत चार दिन पूर्व घर बंद कर रांची चले गए थे। शनिवार को वापस आए तो बाहर का दरवाजा बंद था, लेकिन भीतर का नजारा देख अचंभित रह गये। उन्होंने कहा कि अंदर सभी घरों का ताला टूटा हुआ था घर में सामान बिखड़ा हुआ था। गोदरेज एवं घरे रखें सभी बक्से टूटे हुए थे। उन्होंने बताया कि 50,000 नगद सहित लगभग लाखों की जेवरात चोर ले गए। उन्होंने कहा कि रांची में पोता का एक्सीडेंट होने की जानकारी पर उन्हें देखने रांची चले गए थे। इसी दौरान बंद घर होने का फायदा उठाते हुए चोरों ने सभी कमरों का ताला तोड़कर तीन बक्सों में रखें क्रमश: 25000, 15000 एवं 10000 नगद सहित गोदरेज की लौकर छोड़ उस में रखें दो सोने का चैन एक अंगूठी तीन सोने का कंगन एवं चार चांदी के सिक्के सहित अन्य सामान चोरों ने चुरा लिया। घर में बिखड़े सामान एवं नगद एवं जेवरात की चोरी की ऐहसास होते ही घर में कोहरा मच गया उन लोगों की चीख पुकार से अगल-बगल की लोगों की भीड़ जुट गया। लोगों की सलाह पर गृह स्वामी सुरेश झा ने तत्काल इसकी लिखित सूचना बहेड़ा पुलिस को दी। सूचना मिलने के एक दिन बाद रविवार को बहेड़ा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

Advertisement

इस सम्बन्ध में पुछने पर प्रभारी थाना अध्यक्ष रागिनी कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना की स्थान निरीक्षण कर अज्ञात की विरुद्ध प्राथमिक कर मामले का अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है। घटना का शिघ्र उद्धवेन कर दिया जाएगा।

Share

Check Also

कोसी बैराज से छोड़ा गया रिकॉर्ड क्यूसेक पानी, दरभंगा सहित कई जिले में बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी।

दरभंगा: नेपाल के तराई और उत्तर बिहार में लगातार हो रही बारिश की वजह से राज्य के 13 जिलों म…