Home Featured कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले फरार आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
July 6, 2024

कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले फरार आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दरभंगा: बेनीपुर अनुमंडल क्षेत्र के स्थानीय थाना सकतपुर थाना क्षेत्र के कैथवार गांव में गत 20 जून को खेत में ले जाकर कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर फरार पति महेश सिंह को सकतपुर थाना पुलिस ने नालंदा जिले से गिरफ्तार कर लिया है। अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी आशुतोष कुमार ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जानकारी दी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि गत 20 जून को महेश सिंह ने अपने पत्नी को खेत में लेजाकर किसी बात से अनबन होने पर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया । जिसकी सूचना उनके पुत्रवधू रानी देवी ने सकतपुर थाना पुलिस को दिया था ।इसके संबंध में सकतपुर थाना कांड संख्या 52/24 दर्ज करते हुए दफा 302 की गई थी। घटना को लेकर स्थानीय परिजन एवं समाज में काफी आक्रोश था।

Advertisement

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नालंदा जिले के हिलसा में छिपे हुए महेश सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। डीएसपी श्री कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक से इस टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने के लिए प्रतिवेदन भेजा जाएगा।। इस मिशन में शामिल थाना अध्यक्ष मनीष कुमार, अनुसंधानकर्ता रंजय कुमार सिंह के साथ अन्य पुलिस बल शामिल थे।

Advertisement
Share

Check Also

सांसद के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के बीच चूड़ा, चीनी, बिस्कुट तथा कुरकुरे का कराया गया वितरण।

दरभंगा: किरतपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के छह गांवो मे सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर के स…