Home Featured शिक्षक पात्रता परीक्षा के दौरान चार अलग-अलग सेंटर से 7 फर्जी कैंडिडेट्स गिरफ्तार।
July 7, 2024

शिक्षक पात्रता परीक्षा के दौरान चार अलग-अलग सेंटर से 7 फर्जी कैंडिडेट्स गिरफ्तार।

दरभंगा: जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के दौरान चार अलग-अलग सेंटर से 7 फर्जी कैंडिडेट्स को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 5 पुरुष और 2 महिला कैंडिडेट शामिल हैं। गिरफ्तार कैंडिडेट दूसरे के बदले परीक्षा देने पहुंचे थे।

Advertisement

परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक जांच किया जा रहा था। इस दौरान उसका टंब का मिलान नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। फिलहाल, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दरभंगा के ML एकेडमी +2 स्कूल से दो, जिला स्कूल से दो, एंजेल हाई स्कूल से दो समेत 7 फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार फर्जी कैंडिडेट्स ने बताया कि 50 हजार रुपए डील हुई थी। 5 हजार रुपए एडवांस मिले थे। जिन परीक्षा केंद्र से गिरफ्तारी हुई है, उसके केंद्राधीक्षक ने लहेरियासराय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Advertisement

पुलिस ने फर्जी कैंडिडेट्स को गिरफ्तार करने के बाद असली अभ्यर्थी श्रवण कुमार मंडल को हिरासत में लिया है। श्रवण का घर दरभंगा जिले के धोई गांव में है। श्रवण ने पुलिस को बताया कि अपने बदले मनोज को परीक्षा देने के लिए लाया था। मनोज कुमार का घर मधुबनी जिले के शंकरपुर में है।

मनोज ने स्वीकार किया कि वह श्रवण कुमार मंडल के बदले परीक्षा दे रहा था। इसके बदले 50 हजार में बात हुई था। वहीं, श्रवण कुमार मंडल ने बताया कि मनोज कुमार को 5 हजार एडवांस के रूप में दिया था। रिजल्ट होने के बाद बकाया पेमेंट देना था।

Advertisement
Share

Check Also

दरभंगा का ऐसा गांव जहां 21वीं सदी में पीने के पानी केलिए ग्रामीणों ने शुरू किया अनशन।

दरभंगा: सुनने में आश्चर्य भले लग रहा हो, पर यह सत्य है कि 21वीं सदी में दरभंगा में पीने के…