Home Featured बड़ा खुलासा: सूद पर लिए पैसे के बदले सिक्योरिटी के रूप में बंधक बाइक छुड़ाने चार लोग आए थे जीतन साहनी के घर।
July 16, 2024

बड़ा खुलासा: सूद पर लिए पैसे के बदले सिक्योरिटी के रूप में बंधक बाइक छुड़ाने चार लोग आए थे जीतन साहनी के घर।

दरभंगा: दरभंगा पुलिस को मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या मामले में बड़ी लीड मिलने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस पूछताछ में पुलिस को अहम जानकारी मिली है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने इन चारों को हिरासत में लिया है। मुकेश सहनी के घर मे लगे सीसीटीवी में ये चारों साढ़े दस से 11 बजे के बीच उनके घर मे जाते दिखे हैं। कुछ देर रहने के बाद वे बाहर निकले हैं।

Advertisement

बताया जा रहा है कि इनमें से दो लोगों को जीतन सहनी ने ब्याज पर पैसा दिया था। इन दोनों ने दो दिन पहले जीतन साहनी को धमकी भी दी थी।

बताया जाता है कि सूद पर उधार लिए पैसे के बदले सिक्योरिटी के रूप में इनमें से एक की बाइक जीतन साहनी के पास बंधक था, जिसे छुड़ाने की बात करने ये चारों सोमवार की रात उनके घर गए थे।

Advertisement

पुलिस की कड़ी पूछताछ में कुछ और भी तथ्य सामने आए हैं। मकान के बाहर मिली संदूक में पैसे और कई कागजात भी मिले हैं। साथ ही तीन ग्लास मिले हैं जिनमे पाए गए पेय पदार्थ की जांच भी पुलिस कर रही है।

Advertisement

हिरासत में लिए गए चारो संदिग्धों से पूछताछ में पुलिस को कई अन्य जानकारी भी मिली है, जिसका खुलासा करने में पुलिस फिलहाल परहेज करती दिख रही है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Share

Check Also

नशे में धुत्त ड्राइवर ने ट्रैक्टर की ठोकर बिजली के चार पोल को किया क्षतिग्रस्त।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: गुरुवार की रात एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ठोकर मारकर बिजली के चार…