Home Featured बकरी चराने को लेकर दो परिवारों के बीच हुए विवाद में चली गोली।
July 18, 2024

बकरी चराने को लेकर दो परिवारों के बीच हुए विवाद में चली गोली।

दरभंगा: कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के गईजोरी गांव में गुरुवार की दोपहर ग्रामीणों के बीच हुई गोलीबारी की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को परिजन इलाज के लिए सीमावर्ती जिला सहरसा के एक निजी अस्पताल में ले गये। घायल महिला गांव के चंदेश्वरी यादव की पत्नी मनीता देवी (40 वर्ष) बतायी जा रही है।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार एक दिन पहले 17 जुलाई को बकरी चराने को लेकर दो परिवारों के बच्चे में विवाद शुरू हुआ। विवाद परिवार के बड़े बुजुर्ग तक पहुंच गया। विवाद बढ़ते देख उस समय कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करवा दिया। लेकिन गुरुवार की दोपहर बाद मामला हिंसक रूप ले लिया और गोलीबारी शुरू हो गयी। जिसमें चंदेश्वरी यादव की पत्नी मनीता देवी के पेट के निचे गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। महिला को गोली लगते ही एक ओर के लोग महिला को इलाज के लिए पड़ोसी जिला सहरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला का इलाज चला। बताया जा रहा है कि वहां से भी महिला को रेफर कर दिया गया है।

Advertisement

घायल महिला के पौत्र टुनटुन यादव के पुत्र मनीष कुमार यादव ने बताया कि बुधवार को धान की नर्सरी चराने का विवाद शांत हो गया था। लेकिन गुरुवार को दोपहर बाद अचानक भागेश्वर यादव, कामेश्वर यादव, शशिभूषण यादव सहित छह-सात की संख्या में लोगों आकर फायरिंग करने लगे। एक गोली मेरी दादी मनीता देवी को लग गई। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। इस संबंध में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने घटना की जानकारी नहीं होने की बात कही है।

Share

Check Also

बस मालिक ने सरपंच पर रंगदारी मांगने का लगाया आरोप।

दरभंगा:  झिलमिल बस ट्रेवल्स के मालिक जितेंद्र कुमार ने डीएम को आवेदन देकर प्रखंड के नवादा …