सेक्स रैकेट की पीड़ित बांग्लादेशी महिला को भेजा गया बांग्लादेश।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी
दरभंगा: हाल ही में दरभंगा में हुए बड़े सेक्स रैकेट के खुलासे में पुलिस अभिरक्षा में ली गयी बांग्लादेशी महिला सहित एक अन्य महिला को कोर्ट के आदेश से उसके घर पहुंचाया गया। शनिवार को लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार द्वारा थाना के दो एसआई के साथ उन्हें थाना परिसर से वाहन मे बिठा कर विदा किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि बांग्लादेशी महिला के साथ पश्चिम बंगाल के सिलीगुडी की रहने वाली एक अन्य महिला को जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेला गया था। छापेमारी के दौरान इन दोनों महिलाओं को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया था। अब कोर्ट के आदेश पर इन्हें अपने घर भेजा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि लहेरियासराय थाना की एसआई अर्चना सिंह एवं एसआई अमित कुमार को इन्हें सुरक्षित इनके गंतव्य तक पहुंचाने केलिए इनके साथ भेजा गया है। बांग्लादेशी महिला को बॉर्डर पर उनके परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।
जिलाधिकारी के आदेश पर बढ़ाई गई आठवीं तक की छुट्टी।
दरभंगा: जिले में ठंड का मौसम और कम तापमान विशेष रूप से सुबह और शाम के समय में जारी है, जिस…