Home Featured घर मे घुसकर फायरिंग की घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन।
July 28, 2024

घर मे घुसकर फायरिंग की घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन।

दरभंगा: शनिवार की रात लहेरियासराय थानाक्षेत्र के बाकरगंज अभण्डा में हुई गोलीबारी की घटना के विरोध में रविवार को स्थानीय लोगों ने रविवार को सड़क जाम कर दिया। वे अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

Advertisement

इस संबंध में पीड़ित बाकरगंज सहनी टोला निवासी हरि सहनी के पुत्र अमर कुमार ने लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी हेतु आवेदन दिया। आवेदन पर थाना कांड संख्या 404/24 दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है।

Advertisement

मामले के सम्बंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात अमर कुमार अपने घर के बाहर चापाकल पर मुंह हाथ धो रहे थे। वहीं सड़क पर पानी के कारण फिसलन था। उसी समय मो0 अकबर उर्फ असगर अपाचे बाइक से गुजरा और गिर गया। अमर उसे उठाने गया तो वह उसी से उलझ गया और पानी गिराने केलिए गाली देने लगा। गाली देने पर उसने पिस्तौल निकालकर अमर के कनपट्टी पर सटा दिया। पर मुहल्ले वालों के विरोध के कारण वह वहां से चला गया।

करीब दस मिनट बाद अकबर अपने साथी मो0 दुलारे एवं मो0 यूनुस सहित 5 – 6 लोगों के साथ अमर के घर में घुसमर फायरिंग करने लगा। फायरिंग में अमर की जान बाल बाल बच गयी। फायरिंग की आवाज सुनकर मुहल्ले के लोग जुट गए, जिसके बाद सभी वहां से भाग निकले।

Advertisement

इधर, इस घटना से आक्रोशित लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अभंडा मोहल्ले में ही सड़क को जाम कर दिया। साथ ही प्रशासन को 24 घंटे का समय देते हुए कहा कि अगर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वे लोग उग्र आंदोलन करेंगे। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल से एक खोखा जब्त किया गया है। सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर कार्रवाई की जा रही है।

Share

Check Also

डीएम-एसएसपी ने किया मंडल कारा का औचक निरीक्षण।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: अक्सर जेल से अपराधियों द्वारा फोन कॉल करके अपना धंधा चलाने आदि क…