Home Featured जिले में अलग- अलग स्थानों पर वज्रपात से तीन लोगों की मौत।
1 week ago

जिले में अलग- अलग स्थानों पर वज्रपात से तीन लोगों की मौत।

दरभंगा: जिले के हायाघाट व कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें पशुपालक व नदी किनारे शौच कर रहे दो व्यक्ति शामिल हैं। कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के तिलकेश्वर थाना के बड़की कोनिया गांव में शनिवार की दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से भैंस चरा रहे 50 वर्षीय ओपी सहनी की मौत हो गई। ओपी सहनी गांव के बगल चौर में भैंस चरा रहे थे। अचानक मूसलाधार बारिश होने लगी और बीच-बीच में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमक रही थी। इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतक के स्वजन में कोहराम मच गया है। पत्नी बादा देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। वहीं हायाघाट थाना क्षेत्र के पश्चिमी विलासपुर गांव के पासी घाट के निकट करेह नदी के किनारे शौच के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से 37 वर्षीय मनजीत मांझी व 52 वर्षीय सदलू मांझी की मौत हो गई। दोनों नदी किनारे शौच कर रहे थे। मनजीत को पांच बच्चे हैं। जिनमें तीन लड़की एवं दो लड़के हैं। वही उसकी पत्नी रंभा देवी 7 महीने की गर्भवती है।वही दूसरे मृतक सदलू के दो लड़के हैं। इसकी पत्नी फूल कुमारी देवी रो रो कर वियोग में मूर्छित हो जा रही थी।

Share

Check Also

थानाध्यक्ष पर जबरन जमीन कब्जा करवाने का आरोप, एसएसपी से लगाई गुहार।

दरभंगा: किसी भी प्रकार की घटना घटने पर आमजनों केलिए स्थानीय थाना सुरक्षा एवं न्याय का प्रथ…