Home Featured कई जन्मजात एवं जानलेवा बीमारियों से बचाव केलिए बच्चों को जरूर लगवाएं खसरा-रुबैला का टीका: डीएम
January 16, 2019

कई जन्मजात एवं जानलेवा बीमारियों से बचाव केलिए बच्चों को जरूर लगवाएं खसरा-रुबैला का टीका: डीएम

देखिये पूरा वीडियो भी

दरभंगा: खसरा-रुबैला जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव केलिए टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है। इस क्रम में बुधवार को स्कूली बच्चों द्वारा समाहरणालय परिसए से जागरूकता रैली निकाली गयी। इस रैली को जिलाधिकारी डॉ0 चन्द्रशेखर सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। जागरूकता रैली समाहरणालय परिसर से लहेरियासराय टावर एवं बेंता होते हुए कर्पूरी चौक तक गयी। रैली में अन्य विद्यालयों के साथ साथ आदर्श मध्य विद्यालय एवं हैकॉक इंस्टिट्यूशन के बच्चों एवं शिक्षकों की उपस्थिति मुख्य रूप से देखी गयी।

रैली के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों को भी इस टीकाकरण का फायदा बताया। मीडिया से बात करते हुए जिलाधिकारी डॉ0 सिंह ने आमलोगों से 09 माह से 15 वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से टीका लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह टीका कई जन्मजात बीमारियों एवं जानलेवा बीमारियों से बचाता है।

अभियान के बारे में जानकारी देते हुए डॉ0 सिंह ने बताया कि यह अभियान पांच सप्ताह है। प्रथम दो सप्ताह में सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। उसके बाद दो सप्ताह अन्य संस्थाओं में भी चलेगा। अभियान में छूटे बच्चों केलिए पांचवे सप्ताह में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Share

Check Also

राष्ट्रीय ध्वज की अपमान को लेकर एफआईआर दर्ज।

दरभंगा: बीते मुहर्रम पर क्षेत्र के टेकटार गांव में निकले जुलूस में बिना अशोक चक्र के राष्ट…