Home Featured विधायक मिश्री लाल यादव के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित।
3 days ago

विधायक मिश्री लाल यादव के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित।

दरभंगा: भाजपा तारडीह मंडल के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर मंडल अध्यक्ष माधव झा आजाद के साथ 5 सितंबर के रात हुए घटना की घोर निंदा की। विधायक अलीनगर मिश्री लाल यादव के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किए और समस्त कार्यकर्ता ने एक स्वर में कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद दरभंगा जिला भाजपा और भाजपा के नेता अब तक चुपचाप क्यो सोये हुए हैं।

यह दूसरी बार तारडीह मंडल की घटना है। जिसमें जिला और प्रदेश द्वारा संज्ञान नहीं लिया गया। जब मंडल अध्यक्ष सुरक्षित नहीं रहेंगे तो हमारा कौन संज्ञान लेगा। हमलोग वर्तमान सारा कार्यक्रम का बहिष्कार करते है‌ं, जब तक तारडीह मंडल अध्यक्ष को न्याय नहीं मिलेगा।राजनीतिक से ऊपर उठकर घटना की जांच कर दोषी को दंडित किया जाए। नहीं तो होगा आन्दोलन करके इंसाफ का गुहार न्याय तक लगाता रहूंगा।

Advertisement
Share

Check Also

वीणा वाटिका के निर्माण में सुरक्षा, सुविधा और सुंदरता तीनों क्षेत्र को प्राथमिकता : केके ठाकुर।

दरभंगा: दिल्ली मोड़ स्थित उत्तर बिहार के सबसे बड़े निर्माणाधीन टाउनशिप वीणा वाटिका में केक…