Home Featured दरभंगा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, राजद को कहा असुरों की पार्टी।
2 weeks ago

दरभंगा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, राजद को कहा असुरों की पार्टी।

दरभंगा: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 10 सितंबर से ‘कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम’ पर निकल रहे हैं। इस कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने हरा गमछा पर बैन लगाते हुए कहा है कि यात्रा के दौरान कोई भी पार्टी का नेता या कार्यकर्ता हरा गमछा पहनकर ना आए। तेजस्वी यादव के इस बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राजद पर हमला करते हुए कहा कि राजद एक संस्कृति है, जो अराजकता, भय और समाज के अंदर उन्माद पैदा करता है।

Advertisement

वहीं, विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इनके गमछा और मुरेठा को देखते ही लोग इनकी पहचान कर लेते हैं। पहले असुरों को सिंह होता था। दांत निकला होता था, तो पहचान में आता था। अब धीरे-धीरे सृष्टि में बदलाव के कारण सिंह और दांत भी गायब हो गया। जो असुर प्रवृत्ति के अराजकता उत्पन्न करने वाले दलितों को शोषितों को पिछड़ों को सताने वाले और समाज को लूट कर अकूट संपत्ति जमा कर के अपने परिवार के जमींदारी चलाने वाले है। वो चेहरा छुपाना चाहते है।

वहीं, उन्होंने कहा की चुनाव आ रहा है। लोगों को भरमाना चाहते हैं। बरगलाना चाहते हैं। लेकिन यह समाज, पूरा बिहार यह जान चुका है की जो बिहार के मान सम्मान और स्वाभिमान को बढ़ाएगा। जो बिहार के शब्द को गाली नहीं बनाएगा। हम उसी के साथ चलेंगे। उन्होंने राजद पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो रंग भेद, जाती भेद, क्षेत्र भेद करते रहेंगे, जनता जान गई है। जो अराजकता उत्पन्न करता है वो असुर है। वह असुर कभी मानवता के हित में नहीं सोच सकता।

Advertisement
Share

Check Also

जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

दरभंगा: जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति और सार्वजनिक दुर्जा पूजा समितियों की बैठक रविवार को …