Home Featured चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए पवन सुरेका।
1 week ago

चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए पवन सुरेका।

दरभंगा: रविवार को  डिविजनल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की हुई वार्षिक आम सभा में पवन सुरेका चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए । जबकि कृष्ण देव साह- उपाध्यक्ष, सुशील कुमार जैन-प्रधान सचिव, मुकेश खेतान एवं अभिषेक चौधरी- सचिव पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित  हुए।

Advertisement

चुनाव समिति के निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार साह एवं सह निर्वाचन पदाधिकारी नीरज चौधरी ने यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी समिति के लिए राज कुमार नायक, मनोज बैरोलिया, महेश जमनानी, कुणाल तुलस्यान, मनमोहन सरावगी, मनोज साह एवं आशीष सर्राफ सर्वसम्मति से सदस्य निर्वाचित हुए। आम सभा में अजय कुमार पोद्दार एवं विनोद कुमार साह को चैम्बर का संरक्षक मनोनीत किया गया। प्रारम्भ में अध्यक्ष अजय कुमार पोद्दार ने सभी उपस्थित सदस्यों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया एवं अपने कार्यकाल में हुए कार्यों का संक्षिप्त विवरण रखा। उन्होंने बताया कि आज से लगभग 12 वर्षों पूर्व चैम्बर ने दरभंगा में गैस पाइप लाइन बिछाने एवं मेट्रो रेल लाईन दरभंगा में आवे इस हेतु पत्राचार किया एवं हमेशा इस ओर प्रयास करता रहा, उस समय यह एक मजाक लग रहा था, परन्तु उस समय का प्रयास आज सफल होते नजर आ रहा है। इसके पूर्व प्रधान सचिव सुशील कुमार जैन ने अपने कार्यकाल में हुई गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष मुकेश खेतान ने पिछले सत्र का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।

Advertisement

नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवन कुमार सुरेका ने उन्हें अध्यक्ष बनाये जाने पर सदस्यों का आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि चैम्बर हमेशा से व्यापारियों के हित मे कार्य करती रही है और आगे भी करती रहेगी। सभा में मनोज साह, सन्तोष साह, मनमोहन सरावगी, आशीष सर्राफ आदि लोगों ने अपने विचार रखे एवं नवनिर्वाचित टीम को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की। सभा के अंत मे सचिव अभिषेक चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Advertisement
Share

Check Also

वीणा वाटिका के निर्माण में सुरक्षा, सुविधा और सुंदरता तीनों क्षेत्र को प्राथमिकता : केके ठाकुर।

दरभंगा: दिल्ली मोड़ स्थित उत्तर बिहार के सबसे बड़े निर्माणाधीन टाउनशिप वीणा वाटिका में केक…