Home Featured मिथिला रत्न सम्मानोपाधी से अलंकृत हुए वैज्ञानिक डॉ. मनोज।
3 days ago

मिथिला रत्न सम्मानोपाधी से अलंकृत हुए वैज्ञानिक डॉ. मनोज।

दरभंगा: राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र, दरभंगा के वरिष्ठ वैज्ञानिक व चर्चित शायर डॉ. मनोज कुमार को राष्ट्रीय कवि संगम की बिहार इकाई द्वारा मधुबनी में आयोजित प्रांतीय अधिवेशन में मिथिला रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान डॉ. कुमार को मिथिला के शैक्षिक, सामाजिक व साहित्यिक विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल द्वारा प्रदान किया गया। उक्त अधिवेशन में प्रान्त के 200 से ज्यादा साहित्यकार भाग ले रहे हैं। विदित हो कि डॉ. मनोज कुमार ने विज्ञान, शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में दर्जनों राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित होने के साथ साथ मोटीवेशनल स्पीकर के रूप में भी उत्तर बिहार के युवाओं के बीच खासी लोकप्रियता हासिल की है। राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र में बतौर वरिष्ठ वैज्ञानिक सेवारत डॉ. कुमार ने पी.एच.डी. स्वर्ण पदक तथा जे.आर.एफ. एवं ए.आर.एस. की अखिल भारतीय परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ साथ जवाहर लाल नेहरु पुरस्कार, भारत शिक्षा रत्न सम्मान, इंदिरा गांधी सद्भावना पुरस्कार, युवा वैज्ञानिक पुरस्कार, श्रेष्ठ वैज्ञानिक सम्मान सहित राष्ट्रीय स्तर के अनेकों वैज्ञानिक व साहित्यिक सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। डॉ. कुमार ने संस्था की मधुबनी और दरभंगा इकाईयों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के अधिकाधिक साहित्यिक आयोजनों से मिथिला की नई पीढ़ी में साहित्य के प्रति रूचि बढ़ेगी।

Share

Check Also

रिमाइंडर के बाद भी अनुसंधानक को नहीं मिला जख्म प्रतिवेदन तो कोर्ट ने लिया कड़ा एक्शन।

दरभंगा: एक तरफ जहां पुलिस को घटनाओं के अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश लगातार एसएसपी जगु…