Home Featured विधायक ने उच्च विद्यालय के भवन का किया शिलान्यास।
6 days ago

विधायक ने उच्च विद्यालय के भवन का किया शिलान्यास।

दरभंगा: जाले विधानसभा क्षेत्र के करवा तरियानी पंचायत में प्लस टू उच्च विद्यालय करवा उर्दू में दो करोड़ 13 लाख रूपये की लागत से बनने वाले विद्यालय भवन का शिलान्यास गुरुवार को क्षेत्र के विधायक जीवेश कुमार ने किया।

Advertisement

शिलान्यास एवं सदस्यता अभियान कार्यक्रम समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सदस्यता अभियान पूरे देश में चल रहा है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरी तन्मयता के साथ लगे हुए हैं। इसी का नतीजा है कि पूरे देश में 2.5 करोड़ तथा बिहार में आठ लाख सदस्य अब तक बन गए हैं।

इस सदस्यता अभियान के माध्यम से हम सभी लोग प्रधानमंत्री के साथ जुड़कर विकसित भारत के संकल्प को लक्षित करने की ओर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी पूरे बिहार के लिए जाले विधायक को दिया है। इसलिए आप सभी का कर्तव्य बनता है कि जोर शोर के साथ पूरे बिहार में जाले को नंबर एक बनाना है। साथ ही जाले को 70000 का टारगेट मिला है, उस लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ना है।

कार्यक्रम में कमतौल मंडल अध्यक्ष राम सुदिष्ट बैठा, जाले मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार पाठक, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री रीता शर्मा, दरभंगा जिला प्रदेश मंत्री रिंकी देवी, महिला मोर्चा की महामंत्री वीणा मिश्रा, विनय सिंह, उप मुख्य पार्षद कमतौल संतोष महतो, धीरेंद्र कुमार, रघुनंदन ठाकुर, सुनील सिंह, विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. मंसूर, मो. हसनैन, डॉ. मनोरंजन शर्मा आदि मौजूद थे।

Advertisement
Share

Check Also

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर संयुक्त श्रम भवन में श्रम कल्याण दिवस का किया गया आयोजन।

दरभंगा: विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर लहेरियासराय के रामनगर अवस्थित संयुक्त श्रम भवन में श्रम…