Home Featured मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिये वामदल के साथ व्यापक गठबंधन बनाने की जरूरत: धीरेंद्र झा।
January 29, 2019

मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिये वामदल के साथ व्यापक गठबंधन बनाने की जरूरत: धीरेंद्र झा।

देखिये पूरा वीडियो भी

दरभंगा: भाकपा(माले) जिला कमेटी के बैनर तले मंगलवार को मजदूर-किसानों ने भाजपा भगाओ, देश बचाओ रैली निकाली। यह रैली दरभंगा क्लब से लहेरियासराय टावर, लोहिया चौक, जेल रोड होते हुए पोलो मैदान पहुंची। इसके बाद दरभंगा क्लब के पास पार्टी के 11वां जिला सम्मेलन के उदघाटन सत्र के मौके पर मजदूर किसान एकजुटता सभा को संबोधित करते हुए पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेन्द्र झा ने कहा कि मोदी सरकार पूरे विमर्श को ही बदल रही है और देश को पीछे धकेलने की कोशिश कर रही हैं। संविधान के बदले मनुस्मृति से देश को चलाना चाहते हैं। देश का मजदूर-किसान-छात्र-नौजवान-महिलाएं अकलियत दलित गरीब नही होने देंगे और भाजपा को उखाड़ फेकेंगे। उन्होंने रसोइया के हड़ताल, वित्त रहित शिक्षकों व शिक्षकों के आंदोलन के साथ एकजुटता जाहिर किया। मजदूर किसानों ने देश मे अदानी, अम्बानी, रामदेव के कॉरपोरेटों का राज नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिये वामदल के साथ व्यापक गठबंधन बनाने की जरूरत है। वामपंथ की मजबूत स्थिति के बिना भाजपा भगाओ मोर्चा सफल नही होगा। वामपंथ की सहभागिता से ही नकली राष्ट्रवाद, अम्बानी-आदनी परस्ती और संसदीय लोकतंत्र पर हमले से लड़ने का मुक्कमल परिवेश के निर्माण होगा और दलित-गरीबो का महाजुटान इस अभियान के पक्ष में माहौल बनेगा। सभा को भाकपा(माले) के वरिष्ठ नेता आरके सहनी, आइसा के राज्य सह सचिव संदीप चौधरी, इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, ऐपवा जिला सचिव शनिचरी देवी, रसोईया संघ की नेता संतरा देवी आदि ने संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने किया व संचालन खेग्रामस जिला सचिव प्रो कल्याण भारती ने किया। सभा में राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, नंदलाल ठाकुर, रसोइया संघ के पप्पू पासवान, आइसा जिला अध्यक्ष प्रिन्स कर्ण, गणेश महतो, किसान महासभा के जिला सचिव रोहित सिंह खेग्रामस के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी पासवान, जंगी यादव, प्रो अवधेश सिंह, प्रो हृकेश झा, ललन पासवान, बैद्यनाथ यादव, सत्यनारायन मुखिया, इनौस के गजेंद्र शर्मा, केशरी यादव, मनोज यादव, रसीदा खातून आदि मौजूद थे।

Share

Check Also

उड़ान योजना से बाहर हुआ दरभंगा एयरपोर्ट, सपाइसजेट का एकाधिकार खत्म।

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 26 सितंबर को प्रस्तावित दरभंगा एयरपोर्ट के नए ट…