Home Featured रसोईया संघ ने जिले में जगह जगह किया सड़क जाम और दी गिरफ्तारी।
February 4, 2019

रसोईया संघ ने जिले में जगह जगह किया सड़क जाम और दी गिरफ्तारी।

दरभंगा: मानदेय बढ़ाने तथा सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने आदि मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे रसोइयों ने सोमवार को जिला मुख्यालय एवं ग्रामीण इलाके में जगह-जगह जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। ¨हदुस्तानी आवाम मोर्चा के बैनर तले दरभंगा जंक्शन के समक्ष चक्का जाम कर केंद्र एवं राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्ताओं ने आह्वान किया तो लहेरियासराय टावर पर मिड डे मील वर्कर्स यूनियन के सैकड़ों सदस्यों ने घंटों आवागमन ठप कर दिया। इससे पूर्व सुबह से ही पोलो मैदान स्थित धरना स्थल पर रसोइयों का जुटान शुरू हो गया था। वहां से जुलूस की शक्ल में आक्रोशित रसोइए लहेरियासराय टावर पहुंचे और सड़क को जाम कर दिया। इसके कारण काफी देर तक चारों ओर से आवागमन ठप पड़ गया। बाद में सभी की गिरफ्तारी की गई। हड़ताली रसोइयों को वामपंथी नेता ललन चौधरी, रसोईया यूनियन के प्रभूदास, उदय कांत झा, कमली देवी, रेखा देवी, फूलों देवी माकपा के अविनाश कुमार ठाकुर आदि ने संबोधित किया।

दरभंगा जंक्शन पर एमडीएम रसोईया संघ के संरक्षक आर के दत्ता के नेतृत्व में राज्य एवं केंद्र सरकार का पुतला फूंकते हुए आवागमन ठप किया गया। इस अवसर पर हेमंत कुमार यादव, गीता देवी आदि ने भी रसोइयों को संबोधित किया। हायाघाट : संयुक्त रसोईया संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर खेग्रामस तथा भाकपा माले कार्यकत्र्ताओं ने सोमवार को अकराहा-हायाघाट मुख्य पथ को हायाघाट मिर्ची गद्दी के सामने जाम कर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया। सड़क जाम का नेतृत्व खेग्रामस जिलाध्यक्ष जंगी यादव, भाकपा माले प्रखंड सचिव विश्वनाथ पासवान, माले जिला कमेटी सदस्य संतोष यादव कर रहे थे। मौके पर फूलो देवी, नगीना देवी, अमेरिका देवी, हरे कृष्ण शर्मा, राम उदगार यादव, मोहम्मद लालू, ओमप्रकाश महतो आदि उपस्थित थे।

कमतौल : मांगों के समर्थन में रसोइया संघ की ओर से आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया। भाकपा माले नेता ललन पासवान के नेतृत्व में कमतौल रेल स्टेशन पर सीतामढ़ी की ओर जाने वाली डीएमयू पैसेंजर ट्रेन को घंटों रोक सरकार विरोधी नारे लगाए गए। प्रदर्शन में सुनीता देवी, ममता देवी, ज्योति देवी, शमशेर आलम, मोहम्मद गौस, मिथिलेश कुमार, रामलाल पासवान, राम नारायण आदि शामिल थे।

कुशेश्वरस्थान : रसोईया संघ ने प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार के सामने संघ की प्रखण्ड अध्यक्ष चन्द्रकला देवी के नेतृत्व में स्टेट हाईवे 56 को बांस बल्ले से घेरकर यातायात ठप कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही सीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, सअनि शिवकुमार पासवान, अजीत कुमार ने जामस्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियो को समझा बुझाकर जाम हटाया। मौके पर सीता देवी, चन्दन देवी, पवन देवी सहित कई रसोईया उपस्थित थी।

सिंहवाड़ा : रसोइया संघ के आह्वान पर भाकपा माले समर्थक ने एनएच 57 पथ को जाम कर गिरफ्तारी दी। नेतृत्व अंचल सचिव सुरेन्द्र पासवान ने किया। प्रतिवाद मार्च निकाला गया। सभा हुई। अघ्यक्षता पूर्व मुखिया रानी देवी ने की। सभा को मनोज मंडल,शिवन यादव,देवेन्द्र चौधरी,जाहीदा खातून, असगरी खातून,सुनीता देवी,लक्ष्मी देवी आदि ने संबोधित किया। उधर गिरफ्तारी देने वाले रसोइया को थाना से पीआर बांड पर मुक्त किया गया।

Share

Check Also

उड़ान योजना से बाहर हुआ दरभंगा एयरपोर्ट, सपाइसजेट का एकाधिकार खत्म।

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 26 सितंबर को प्रस्तावित दरभंगा एयरपोर्ट के नए ट…