Home Featured कीर्ति ने की काँग्रेस मे जाने की घोषणा,कहा-एक सुशील मोदी ही बिहार से भाजपा के खात्मे केलिए काफी।
February 14, 2019

कीर्ति ने की काँग्रेस मे जाने की घोषणा,कहा-एक सुशील मोदी ही बिहार से भाजपा के खात्मे केलिए काफी।

दरभंगा: दरभंगा की खबरों पर पैनी निगाह रखने वाले आपके वॉयस ऑफ दरभंगा की एक और खबर बिल्कुल सटीक साबित हुई। गुरुवार को एक प्रेस रिलीज जारी कर भाजपा के निलंबित सांसद कीर्ति आजाद ने शुक्रवार 15 फरवरी को विधिवत रूप से काँग्रेस में जाने की आधिकारिक जानकारी दी। ज्ञात हो कि गत 9 फरवरी को ही सबसे पहले इस आशय का खबर वॉयस ऑफ दरभंगा ने प्रकाशित किया जिसमें 15 फरवरी को कीर्ति आजाद के काँग्रेस ज्वाइन करने की बात कही गयी थी।
इस आशय में गुरुवार को श्री आजाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भ्रष्टाचार के सवाल पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मेरे पीठ में छुरा भोंका, यदि हिम्मत होता तो सामने से वार करते। पिछले 10 महीनों से समाज के लोगों के साथ राय शुमारी कर उनके निर्देश पर मैंने कांग्रेस में जाने का फैसला किया है। शुक्रवार अपराह्न 12:00 बजे कांग्रेस आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने कांग्रेस आई की सदस्यता ग्रहण करूंगा।
श्री आजाद ने कहा कि एक साजिश के तहत इस लोकतंत्र में बिना किसी अपराध के पार्टी से निलंबित कराया गया। चुकी मैं जनता की बदौलत सांसद निर्वाचित हुआ था। इस परिस्थिति को लेकर मैं गांव गांव जाकर पिछले 10 महीनों से लोगों के समक्ष अपनी बातें रखी, लोगों ने मेरे साथ हुए अन्याय पर जगह-जगह रोष का भी इजहार किया। मैंने सवालिए लहजे में उनसे कहा यदि राजनीतिक छोड़ देने का आदेश हुआ तो मैं वह छोड़ने के लिए बिल्कुल तैयार हूं। उन लोगों ने आपत्ति प्रकट करते हुए पुनः चुनाव मैदान में आने का आदेश दिया। जनता के आदेश पर मैंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मेरे निर्णय को सराहा और कांग्रेस आई में शामिल होने की स्वीकृति प्रदान दी है। शामिल होने के पहले जनता को यह निर्णय बताना आवश्यक है।
श्री आजाद ने सुशील कुमार मोदी पर बरसते हुए कहा की एक मोदी ही बिहार से भाजपा के खात्मे के लिए काफी है। मोदी की मंशा से मिथिलांचल के लोग भली-भांति परिचित है।

Share

Check Also

उड़ान योजना से बाहर हुआ दरभंगा एयरपोर्ट, सपाइसजेट का एकाधिकार खत्म।

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 26 सितंबर को प्रस्तावित दरभंगा एयरपोर्ट के नए ट…