Home Featured कुमार गौरव बने देवहर समुदाय विकास समिति के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष।
February 17, 2019

कुमार गौरव बने देवहर समुदाय विकास समिति के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष।

देखिये पूरा वीडियो भी।

दरभंगा: हाल के दिनों में तेजी से देवहर समुदाय के संगठित होने एवं सम्मेलनो के माध्यम से समुदाय की शक्ति को प्रदर्शित करने में अहम भूमिका निभाने वाले युवा नेता के रूप में उभरे कुमार गौरव एक चर्चित चेहरा बन चुके हैं। इसी को देखते हुए समुदाय केलिए इन्हें एक विशेष जिम्मेवारी भी दी गयी है। देवहर समुदाय विकास समिति की बैठक रविवार को पंडासराय स्थित लिटिल एंजल प्ले स्कूल के प्रांगण में समुदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार लालदेव के अध्यक्षता में हुई। बैठक में कार्यकारणी के सभी सदस्य, प्रतिनिधिमंडल एवं समुदाय के प्रबुद्ध व बुद्धिजीवी सदस्यों ने भी भाग लिया। प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ सदस्य गोपाल लाल देव ने सामाजिक कार्यकर्ता व देवहर समुदाय के युवा नेता कुमार गौरव को समुदाय के प्रति कार्य गंभीरता, ईमानदारी, जज्बात व समर्पण को देखते हुए देवहर समुदाय के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए प्रस्ताव दिया। इस प्रस्ताव को राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत सभी सदस्यों ने एक साथ ध्वनि मत से पारित कर दिया। इस प्रकार बैठक में सर्वसम्मति से सामाजिक कार्यकर्ता व देवहर समुदाय के युवा नेता कुमार गौरव देवहर समुदाय विकास समिति के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध चुने गए। निर्विरोध चुने जाने के बाद कुमार गौरव ने वहां मौजूद देवहर समुदाय के सभी सम्मानित प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें इस पद पर चुना गया है, वे सदा खरा उतरेंगे। श्री कुमार ने आगे कहा कि देवहर समुदाय जिस उद्देश्य के लिए उन्हें युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित किया है वे समाज के प्रत्येक जरूरतों के अनुसार काम करेंगे। उन्होंने कहा कि देवहर समुदाय का कमिटी प्रखंड, पंचायत एवं वार्ड स्तर पर धारदार तरीके से बनाया जाएगा। बैठक में चंदेश्वर लाल देव, रामसागर लाल देव, बालेश्वर प्रसाद,कृष्ण कुमार लालदेव, अजय कुमार, गोपाल लाल देव, मुखिया महेश लाल देव, सत्यनारायण लाल देव, लक्ष्मेश्वरम, राकेश कुमार, फूल कुमार लाल देव, सरवन कुमारलाल, डॉ सौरभ, चंद्रेस्वरम, चंदन कुमार देव, शिक्षक मणिकांत लालदेव, जगदीश लाल देव, जवाहरलाल देव, आनंद कुमार देव, विनोद कुमार लाल,प्रभास लालदेव,हितेंद्र कुमार, हेमेंद्र प्रसाद, संजय लाल देव, रंजीत लाल देव, चंदेश्वर लालदेव, विश्वास कुमार,राजेंद्र लाल देव, अशोक लाल देव, रोशन कुमार आदि प्रतिनिधि ने भी भाग लिया।

Share

Check Also

उड़ान योजना से बाहर हुआ दरभंगा एयरपोर्ट, सपाइसजेट का एकाधिकार खत्म।

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 26 सितंबर को प्रस्तावित दरभंगा एयरपोर्ट के नए ट…